16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedक्‍या वाकई जियो खरीदने वाला है Paytm का वॉलेट बिजनस? आया बड़ा...

क्‍या वाकई जियो खरीदने वाला है Paytm का वॉलेट बिजनस? आया बड़ा अपडेट

Published on

नई दिल्ली

क्‍या जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक Paytm का वॉलेट कारोबार खरीदने वाले हैं? इस पर बड़ा अपडेट आया है। प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने सोमवार को ऐसी तमाम अटकलों वाली खबरों को खारिज किया। इनमें कहा गया था कि पेटीएम अपना वॉलेट कारोबार बेचने के लिए कुछ इच्छुक निवेशकों के साथ बातचीत कर रही है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रतिबंध के बीच ये खबरें आई थीं। रिपोर्टों में दावा किया गया था कि एचडीएफसी बैंक और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज पेटीएम के वॉलेट कारोबार के लिए बोली लगाने वालों में सबसे आगे हैं।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम किसी भी बाजार अटकल पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।’प्रवक्ता बोले, ‘हम पूरी तरह से नियामक के निर्देशों का पालन करते हैं। टीम का प्रयास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) की ओर से पेश किए गए उत्पादों के साथ एक सहज ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करना है।’

छंटनी न होने का द‍िया था भरोसा
इसके पहले पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि कोई छंटनी नहीं होगी। कंपनी आरबीआई के साथ बातचीत कर रही है। इसके अलावा अन्य बैंकों के साथ साझेदारी के विकल्पों पर भी विचार कर रही है।

शर्मा ने एक वर्चुअल टाउन हॉल के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा था, ‘हम जल्द ही सब कुछ पता लगा लेंगे। हम यह देखने के लिए आरबीआई से संपर्क करेंगे कि क्या किया जा सकता है।’बीएसई में सोमवार को पेटीएम के शेयर 10 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 438.35 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। पेटीएम के सहयोगी बैंक को आरबीआई के निर्देश के बाद ऐसी धारणा बन गई है कि कंपनी और उसके सहयोगी एक हैं।

फर्क नहीं समझ रहे हैं लोग
हालांकि, इस पर स्पष्टता देते हुए पेटीएम के अध्यक्ष और समूह सीएफओ मधुर देवड़ा ने कहा है कि डिजाइन और संरचना दोनों के मामले में फिनटेक कंपनी और उसके सहयोगी एक नहीं हैं और न ही हो सकते हैं।

देवड़ा ने कहा, ‘ऐसी धारणा हो सकती है कि पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक एक हैं, लेकिन डिजाइन और संरचना के हिसाब से ऐसा नहीं है और ऐसा नहीं हो सकता है। सबसे पहले यह एक सहयोगी कंपनी है और दूसरा इस अर्थ में एक सहयोगी कंपनी नहीं है कि यह एक बैंक है।’

उन्होंने कहा, ‘और एक बैंक के लिए सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात यह है कि उसे उस शासन का पालन करना होगा जिसका एक बैंक को पालन करना चाहिए, जिसका अर्थ है कि उसकी अपनी स्वतंत्र प्रबंधन टीम होनी चाहिए।’ पेटीएम के अध्यक्ष ने आगे कहा कि एक बैंक के पास स्वतंत्र अनुपालन और जोखिम टीमें भी होनी चाहिए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...