9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedक्या चीनी टूरिस्ट के बल पर उछल रहे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू?...

क्या चीनी टूरिस्ट के बल पर उछल रहे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू? अचानक बढ़ी संख्या, भारतीय होंगे पीछे!

Published on

माले

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद भारत से संबंध तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने सीधे तौर पर मालदीव को एक कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी नए साल की शुरुआत में लक्षद्वीप पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में लक्षद्वीप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी लक्षद्वीप के समुद्री तट पर भी घूमते दिखे। उनकी इस तस्वीर से मालदीव की टेंशन बढ़ने लगी है। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि पीएम मोदी ने टूरिस्ट को मालदीव से डायवर्ट करने के लिए ऐसा किया है।

दरअसल मालदीव की पूरी अर्थव्यवस्था मछली पालन और पर्यटन पर निर्भर है। भारत से सबसे ज्यादा पर्यटक मालदीव जाते हैं। 2020 में जब कोरोना था, तब भी इनका टूरिज्म में योगदान 11 फीसदी था। ट्रैवेल ट्रेड मालदीव की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भी भारतीय टूरिस्ट नंबर एक पर रहे। यहां 240,000 भारतीय टूरिस्ट पहुंचे, जिनका मार्केट शेयर 14 फीसदी रहा। दूसरे नंबर पर रूस, तीसरे पर यूके, इसके बाद जर्मनी, इटली, यूएस, फ्रांस, स्पेन, दक्षिण कोरिया और स्विट्जरलैंड के टूरिस्ट की सबसे ज्यादा संख्या रही। 2023 में भी भारतीय टूरिस्ट सबसे ज्यादा पहुंचे।

चीन के बल पर उछल रहे मुइज्जू
भारत विरोध के बाद अब लगातार मालदीव के बायकॉट की बात सोशल मीडिया पर की जा रही है। मालदीव और भारत की जनता एक्स पर भिड़ी हुई है। इस बीच मालदीव के कई लोग कह रहे हैं कि उन्हें भारतीय टूरिस्ट नहीं चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि मालदीव को क्या इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। दरअसल मालदीव में चीनी टूरिस्ट तेजी से बढ़ गए है। चीन के टूरिस्ट संख्या के हिसाब से 2022 की लिस्ट में 27वें नंबर पर थे। 2023 में अचानक उनकी संख्या में उछाल देखा गया है। अब यह सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत और रूस का मार्केट शेयर मालदीव के टूरिज्म में 11.1 फीसदी है तो वहीं चीन 10 फीसदी पर पहुंच गया है। चीन यूके को पीछे कर संख्या के लिहाज से तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

भारत का दांव मालदीव को पड़ेगा भारी
पीएम मोदी ने लक्षद्वीप से जुड़ी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे दुनिया भर में भारतीय उच्चायोगों और दूतावासों की ओर से रीट्वीट किया गया। पीएम मोदी की इन तस्वीरों से बहुत से देशों में भारत के द्वीपों की पर्यटन क्षमता के बारे में पता चला है। भारत के साथ ही दूसरे देशों के टूरिस्ट जो मालदीव जा रहे हैं, उन्हें लक्षद्वीप के लिए डायवर्ट किया जा सकता है। लक्षद्वीप अभी टूरिस्ट से बेहद अछूता है। अगर वह इन्हें अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहा तो मालदीव को बड़ी समस्या होगी।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...