7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedचाचा गौतम अडानी से प्रणव अडानी की सैलरी ज्‍यादा है या कम?...

चाचा गौतम अडानी से प्रणव अडानी की सैलरी ज्‍यादा है या कम? सेबी ने लगाए हैं गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्‍ली:

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अडानी ग्रुप के डायरेक्टर प्रणव अडानी पर इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने एक बड़े अधिग्रहण से पहले अंदर की जानकारी लीक की। न्यूज एजेंसी रायटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेबी ने प्रणव अडानी को पिछले साल एक नोटिस भेजा था। इसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अडानी ग्रीन एनर्जी के 2021 में SB एनर्जी होल्डिंग्स के अधिग्रहण की जानकारी अपने ब्रदर-इन-लॉ कुणाल शाह को दी थी। यह जानकारी सार्वजनिक होने से पहले ही लीक हो गई थी। सेबी का कहना है कि प्रणव अडानी ने नियमों का उल्लंघन किया है। प्रणव अडानी गौतम अडानी के भतीजे हैं।

सेबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रणव अडानी ने SB एनर्जी के अधिग्रहण से जुड़ी गुप्त जानकारी लीक की। यह इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों का उल्लंघन है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुणाल शाह और उनके भाई नृपाल शाह ने इस जानकारी के आधार पर अडानी ग्रीन के शेयर खरीदे और 90 लाख रुपये (लगभग $108,000) का गलत तरीके से लाभ कमाया। प्रणव अडानी ने इन आरोपों को खारिज किया है। लेकिन, मामले को सुलझाने के लिए तैयार हैं।

2021 में SB एनर्जी इंडिया को खरीदा था
अक्टूबर 2021 में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने SB एनर्जी इंडिया को खरीदा था। यह जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और भारती एंटरप्राइजेज का एक जॉइंट वेंचर था। यह सौदा 3.5 अरब डॉलर में हुआ था। इस अधिग्रहण में 5 GW की रिन्यूएबल एसेट्स शामिल थीं। ये एसेट्स चार भारतीय राज्यों में फैली हुई थीं। इनमें 1,700 MW की ऑपरेशनल कैपेसिटी, 2,554 MW अंडर कंस्ट्रक्शन और 700 MW कंस्ट्रक्शन के करीब थीं।

क‍ितनी है प्रणव अडानी की सैलरी?
अडानी ग्रुप देश का बड़ा उद्योग घराना है। गौतम अडानी इसका नेतृत्‍व करते हैं। हालांकि, दिलचस्‍प यह है कि अपने ही ग्रुप में वह सबसे ज्‍यादा सैलरी नहीं पाते हैं। उनके कई बड़े अधिकारियों और दूसरी कंपनियों के मालिकों से उनकी सैलरी कम है।

गौतम अडानी को साल 2024 में 9.26 करोड़ रुपये का वेतन मिला था। वहीं, उनके भतीजे प्रणव अडानी को 6.46 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें 4.5 करोड़ रुपये का कमीशन शामिल था। गौतम अडानी के छोटे भाई राजेश अडानी को 8.37 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) से मिला 4.71 करोड़ रुपये का कमीशन भी शामिल था। AEL के बोर्ड में डायरेक्टर और बड़े अधिकारी विनय प्रकाश को कुल 89.37 करोड़ रुपये मिले थे। ग्रुप के CFO जुगेशिंदर सिंह की सैलरी 9.45 करोड़ रुपये थी।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...