19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedक्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ को डेट कर रही है ये एक्ट्रेस? दिया जवाब

क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ को डेट कर रही है ये एक्ट्रेस? दिया जवाब

Published on

क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ और मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. सोशल मीडिया पर एक कमेंट से शुरू हुई इन अफवाहों से अब सायली काफी परेशान हो चुकी हैं. उन्होंने अफेयर की अफवाहों के पीछे का सच आखिरकार बता दिया है.

ऋतुराज को डेट कर रही हैं सायली?
25 साल के ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ सालों पहले फिल्म ‘हर हर महादेव’ की एक्ट्रेस सायली संजीव के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया था. इसके बाद से दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहों की शुरुआत हुई. दोनों स्टार्स ने कभी इस बारे में बात नहीं की. ऐसे में लोगों ने भी दोनों के रिश्ते की बात को सच्चा समझना शुरू कर दिया. अब आखिरकार सामने आकर सायली ने बता दिया है कि उनकी डेटिंग लाइफ पर आने वाले खबरें उन्हें परेशान करती हैं.

उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘हमारे बीच कुछ भी नहीं है. इन अफवाहों की वजह से हमारी दोस्ती भी खराब हो गई. कुछ था ही नहीं. मुझे पता भी नहीं क्यों जोड़ा जा रहा है हमको.’ उन्होंने आगे बताया, ‘अफवाहों की वजह से मेरी पर्सनल लाइफ में बहुत-सी दिक्कतें खड़ी हो गई थीं. ये चीज गॉसिप करने वाले लोग नहीं समझते हैं. इन बातों का असर हमारे ऊपर होता है.’

सायली कहती हैं, ‘वो अच्छे प्लेयर हैं. शुरुआत में हमने इस बारे में बात भी की थी. शुरुआत में हमने इन अफवाहों को नजरअंदाज किया. हमने कहा, ‘छोड़ ना अफवाहें हैं.’ हमने हमेशा सोचा कि जब सच्चाई बाहर आ जाएगी तो सबको पता चल ही जाएगा. शायद जब हम अपने पार्टनर्स से शादी कर लेंगे तब लोगों को पता लगेगा. लेकिन अगर डेढ़ साल के बाद भी अफवाहें फैल रही हैं तो आपके ऊपर इसका असर पड़ने लगता है. बाद में हमें लगने लगा था बस करो यार.’

बात करने में होती है दिक्कत
अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हुए 29 साल की सायली संजीव ने बताया कि इस समय वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं. हालांकि ऐसी अफवाहों की वजह से किसी के भी पार्टनर संग उनके रिश्ते पर असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा, ‘इसकी वजह से घर पर स्ट्रेस बन जाता है. आज अगर मुझे उनके काम पर कुछ कहना हो या उन्हें बधाई देनी हो तो मैं नहीं कर सकती. यहां तक कि वो भी मेरे काम के बारे में कुछ नहीं कह सकते.’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...