5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedमहंगी पड़ी 'ठग' सुकेश चंद्रशेखर से करीबी, जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाएगी...

महंगी पड़ी ‘ठग’ सुकेश चंद्रशेखर से करीबी, जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाएगी ईडी

Published on

नई दिल्ली,

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बनाया है. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के खिलाफ ईडी आज चार्जशीट दाखिल करेगी.

जैकलीन को ईडी ने बताया आरोपी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी का मानना है कि जैकलीन को पहले से ही पता था ठग सुकेश एक अपराधी और जबरन वसूली करने वाला है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का जबसे महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग कनेक्शन सामने आया है, वे कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं. ED ने जैकलीन पर पूरी तरह से शिकंजा कसा हुआ है. वहीं, अब ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बता दिया है. ईडी आज एक्ट्रेस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी.

ठग सुकेश ने जैकलीन को दिए थे करोड़ों के गिफ्ट्स
जानकारी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के कीमती गिफ्ट्स दिए थे. ईडी ने एक्ट्रेस की 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी अटैच की है. ऐसा भी बताया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे. परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे. जैकलीन काफी समय से ED की रडार पर हैं. मामले की जांच के बाद ईडी ने जैकलीन पर अपना शिकंजा कसते हुए उन्हें आरोपी बता दिया है.

पहले ऐसा बताया गया था कि ठग सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 215 करोड़ रुपये ठगे थे. इसके बाद सुकेश ने जैकलीन को उन्हीं जबरन वसूली के पैसों से करोड़ों के महंगे तोहफे दिए थे. गिफ्ट्स में डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा समेत कई दूसरे महंगे तोहफे भी शामिल थे. बताया गया था कि सुकेश ने ये सारा पैसा लोगों को ठग कर कमाया था.

क्या सुकेश संग रिश्तें में थीं जैकलीन?
ठग सुकेश ने आखिर जैकलीन को इतने कीमती गिफ्ट्स क्यों दिए? ये सवाल कई लोगों का था. इसके बाद खुलासा हुआ कि जैकलीन और सुकेश एक दूसरे संग रोमांटिक रिलेशनशिप में थे. कुछ समय पहले जैकलीन और सुकेश की कुछ इंटीमेट फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था.

मुश्किल में जैकलीन, पाइपलाइन में ये फिल्में
ईडी के एक्शन के बाद जैकलीन फर्नांडिस एक तरफ बुरी तरह फंसती हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस की कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमें एक्ट्रेस की दो फिल्में बड़े बजट की हैं.

जैकलीन बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार के साथ राम सेतु में नजर आएंगी. इस फिल्म में नुशरत भरूचा भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. जैकलीन की इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.इसके अलावा जैकलीन रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में जैकलीन के साथ रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...