7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedजन्हवी कपूर ने खोला रूमर्ड बॉयफ्रेंड से जुड़ा राज, गलती से लिया...

जन्हवी कपूर ने खोला रूमर्ड बॉयफ्रेंड से जुड़ा राज, गलती से लिया शिखर पहाड़िया का नाम

Published on

करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ काफी चर्चा में है। हर एपिसोड में बॉलीवुड से कोई ना कोई स्टार आ रहे हैं और अपनी जिंदगी के राज से पर्दा उठा रहे हैं। इसी बीच चैट शो के अपकमिंग एपिसोड में जान्हवी कपूरअपनी बहन खुशी कपूर के साथ शिरकत करने वाली हैं। इसका प्रोमो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस बात-बात में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से जुड़ा राज खोल देती हैं और इसके बाद उनका जो रिएक्शन होता है वो देखने लायक होता है।

दरअसल, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चैट शो के अपकमिंग एपिसोड से जान्हवी और खुशी कपूर का वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस खुद से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर कर रही हैं और करण के सवालों के बेझिझक जवाब भी दे रही हैं। इसी बीच करण उनसे सवाल करते नजर आ रहे हैं कि उनके फोन में स्पीड डायल में किसका नंबर है? इस पर जान्हवी पहले तो पापा बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर और फिर अंत में शिखू (शिखर पहाड़िया) का नाम ले लेती हैं। तीसरा नाम लेते ही एक्ट्रेस का मुंह खुला का खुला रह जाता है। उनका शॉकिंग रिएक्शन होता है, जो देखते ही बनता है।

इसके साथ ही वीडियो में देख सकते हैं कि करण खुशी कपूर से भी उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल करते हैं। उनका नाम ‘द आर्चीज’ एक्टर वेदांग रैना के साथ जुड़ा था। रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ का रेफ्रेंस देते हुए दोस्त बताया। इसके साथ ही जान्हवी अपने चाचा अनिल कपूर की मिमिक्री भी करते हुए दिखीं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब पूरे एपिसोड देखना दिलचस्प होगा कि जान्हवी और खुशी खुद को लेकर और क्या-क्या खुलासे करती हैं।

बहरहाल, अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म ‘एनटीआर 30’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार उन्हें ‘बवाल’ में देखा गया था। इसके जरिए एक्ट्रेस पहली बार वरुण धवन के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आईं। वहीं, खुशी कपूर की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें वो सुहाना खान, अगस्त्या नंदा के साथ अहम भूमिका में थीं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...