6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedजापान, अमेरिका, साउथ कोरिया, सऊदी अरब, चीन, भारत... किस देश में सबसे...

जापान, अमेरिका, साउथ कोरिया, सऊदी अरब, चीन, भारत… किस देश में सबसे ज्यादा घरों में है AC

Published on

नई दिल्ली

किसी जमाने में एसी यानी एयर कंडीशनर को विलासिता का प्रतीक माना जाता था लेकिन दुनिया के कई देशों में आज 90 फीसदी से अधिक घरों में एसी है। अब यह विलासिता का प्रतीक नहीं रह गया है बल्कि मजबूरी बन गया है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा परिवारों के पास एसी है? इसका जवाब है जापान। इस देश में 91 फीसदी परिवारों के पास एसी है। हालांकि जापान के मौसम को ठंडा माना जाता है लेकिन गर्मियों में वहां तापमान काफी बढ़ जाता है। जापान दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा एसी इसी देश में हैं।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका है। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले इस देश में 90 फीसदी परिवारों के पास एसी है। इसी तरह दक्षिण कोरिया में 86 फीसदी, सऊदी अरब में 63 फीसदी, चीन में 60 फीसदी, मेक्सिको में 16 फीसदी, ब्राजील में 16 फीसदी इंडोनेशिया में नौ फीसदी और साउथ अफ्रीका में 6 फीसदी परिवारों के पास एसी है। भारत में केवल 5% लोगों के पास एसी है।

भारत का बाजार
हालांकि भारत में भी अब एसी की डिमांड तेजी से बढ़ने लगी है। इस साल गर्मियों में एसी की बिक्री रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई थी। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के मुताबिक इस साल देश में एसी की बिक्री 1.4 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकती है। इस साल मई में गर्मी बढ़ने से कई कंपनियों की बिक्री में भारी तेजी आई थी। तब दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। भारतीय बाजार में वोल्टास, एलजी, हिताची, जॉनसन, लॉयड, पैनासोनिक, डायकिन और गोदरेज प्रमुख ब्रांड हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...