16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedभारत की राह पर बढ़ा जापान, अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर रूस...

भारत की राह पर बढ़ा जापान, अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर रूस से खरीदने लगा तेल

Published on

कीव

यूक्रेन युद्ध के बाद से ही भारत सस्ती कीमत पर रूस से क्रूड ऑयल ले रहा है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूसी कच्चे तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल का एक कैप लगा रखा है। लेकिन अब अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक जापान ने इस कैप से ज्यादा की कीमत पर रूस से तेल खरीदा है। जापान ने अमेरिका से कहा है कि वह उसे अपवाद माने, क्योंकि रूसी ऊर्जा तक पहुंच उसके लिए जरूरी है। यह रियायत जापान के जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को दिखाता है।

जापान एक ऐसे समय में रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है जब कई यूरोपीय देशों ने रूसी ईंधन पर अपनी निर्भरता कम कर दी है। जापान ने पिछले एक साल में रूसी प्राकृतिक गैस की खरीद बढ़ा दी है। G7 देशों में जापान ही इकलौता ऐसा देश है जो यूक्रेन को घातक हथियार नहीं दे रहा है। इसके अलावा प्राधनमंत्री फुमियो किशिदा G7 देशों में अंतिम नेता थे, जिन्होंने रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेम का दौरा किया था। किशिदा ने हाल ही में कहा था कि इस बार का जी-7 शिखर सम्मेलन यूक्रेन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करेगा।

यूक्रेन को समर्थन दे रहा जापान
जापान की ओर से लगातार कहा जाता रहा है कि वह यूक्रेन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन जापान की तेल खरीद, जिसकी मात्रा बेहद छोटी है उसे अमेरिका ने अनुमति दी है। ये वैश्विक 60 डॉलर के कैप की एकता की कमजोरी दिखाता है। तेल पर लगे कैप की अगर बात कही जाए तो जिन जहाजों में ये लद कर आते हैं, उनके इंश्योरेंस ज्यादातर पश्चिमी देश करते हैं। G7, यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलिया ने उन देशों को यह सुविधा देने से मना कर दिया है जो 60 डॉलर से ज्यादा की कीमत पर तेल खरीद रहे हैं।

जापान क्यों खरीद रहा तेल
रूस के सुदूर पूर्व में सखालिन-2 (Sakhalin-2) परियोजना चलती है, जो सखालिन द्वीप पर है। यहां जापान और रूस की कंपनियों ने प्राकृतिक गैस निकालने से जुड़ा समझौता किया हुआ है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के मुताबिक जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हम सखालिन-2 के मुख्य उत्पाद यानी प्राकृति गैस तक पहुंच सुनिश्चित करना चाहते हैं, जिसे तरल बना कर जापान भेजा जाता है। उन्होंने कहा, ‘हमने जापान के लिए ऊर्जा की स्थिर आपूर्ति की दृष्टि से ऐसा किया है। गैस के तरलीकरण के लिए क्रूड ऑयल की जरूरत होती है, जिस कारण हमें यह लेना पड़ता है।’

Latest articles

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...