9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedजावेद अख्तर ने मुनव्वर राना के जनाजे को दिया कंधा, बोले, 'हिंदुस्तान...

जावेद अख्तर ने मुनव्वर राना के जनाजे को दिया कंधा, बोले, ‘हिंदुस्तान की तहजीब का बड़ा नुकसान’

Published on

फिल्म लेखक और गीतकार जावेद अख्तर सोमवार को लखनऊ पहुंचे और उन्होंने शायद मुनव्वर राना के जनाजे को कंधा दिया. इस मौके पर जावेद साहब बहुत भावुक नजर आए और उन्होंने मुनव्वर राना के निधन को ‘हिंदुस्तान की तहजीब का नुक्सान’ बताया. मां पर कई गजलें लिखने के लिए मशहूर, शायर मुनव्वर राना का रविवार को लखनऊ में निधन हो गया. 71 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले मुनव्वर, देश के नामी शायरों में से एक थे. वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के पी.जी.आई. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

मुनव्वर राना को कंधा देते हुए भावुक हुए जावेद अख्तर
बॉलीवुड के वेटरन राइटर जावेद अख्तर सोमवार को, मुनव्वर के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ पहुंचे. उन्होंने स्वर्गीय शायर के जनाजे को कंधा भी दिया. वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जावेद ने कहा, ‘हकीकत ये है कि बड़ा नुकसान हुआ है शायरी का. उर्दू का और हिंदुस्तान की तहजीब का.’

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि पहले राहत इंदौरी, फिर निदा फाजली और मुनव्वर राना जैसे शायरों के निधन से हिंदुस्तानी तहजीब ‘धीरे-धीरे जा रही है.’ उन्होंने कहा, ‘इसकी भरपाई तो मुझे नहीं लगता कि हो पाएगी.’ जावेद अख्तर ने मुनव्वर के परिजनों के लिए भी संवेदनाएं जाहिर की और कहा कि मुनव्वर ‘याद आएंगे और उनकी कमी हमेशा रहेगी.’

मुनव्वर राणा की शायरी पर बोले जावेद अख्तर
अपने दोस्त और देश के बड़े शायरों में से एक मुनव्वर की शायरी के बारे में बात करते हुए जावेद ने कहा, ‘मां का सिंबल गजल में पहले कभी नहीं होता था, ये एक ऐसे शायर थे जिन्होंने इसे इस तरह इस्तेमाल किया और उसे गजल का हिस्सा बना दिया. बड़े खूबसूरत शेर उन्होंने इस रिश्ते पर पर और इस जज्बे पर कहे हैं, जो पहले नहीं होते थे. उनकी जो शायरी है वो हमेशा रहेगी और हमेशा लोग उन्हें एक शायर की ही नजर से जानेंगे.’

आगे बात करते हुए जावेद साहब ने कहा कि ‘अच्छी शायरी करना मुश्किल है और उससे भी ज्यादा मुश्किल है अपनी शायरी करना.’ यानी वो शायरी जिसे कोई सुने ‘तो मालूम हो कि ये किस शायर की है.’ मुनव्वर की शायरी की तारीफ करते हुए जावेद ने कहा, ‘मैं ये पूरे यकीन से कह सकता हूं कि मुनव्वर साहब का अपना एक रंग था और उनके शेर पर उनकी अपनी छाप होती थी.’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...