5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedJio 5G को मिलेगी कांटे की टक्कर! अडानी ग्रुप लॉन्च कर रहा...

Jio 5G को मिलेगी कांटे की टक्कर! अडानी ग्रुप लॉन्च कर रहा 5G सर्विस

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलमी में अचानक एंट्री की थी। शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि अडानी ग्रुप जियो और एयरटेल को इसमें तगड़ी टक्कर देने वाला है। लेकिन बाद में अडानी ग्रुप ने साफ कर दिया कि वह सिर्फ B2B स्पेस में कस्टमर को सेवाएं देना चाहता है। अब साफ हो चुका है कि अडानी ग्रुप कंज्यूमर मोबिलिटी स्पेस में एंट्री नहीं करना चाहता है। रिपोर्ट की मानें तो 6 LSA (लाइसेंस सर्विस एरिया) में वह सेवाएं देना शुरू करेगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी डाटा नेटवर्क ने 6 सर्कल में यूनिवर्सल लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। ये वही 6 सर्कल है जहां अडानी डाटा नेटवर्क का स्पेक्ट्रम होना जरूरी है। ग्रुप फास्ट 5G नेटवर्क सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है। लेकिन कंपनी के रेगुलेटरी जरूरतों के लिहाज से लाइसेंस की जरूरत पड़ने वाली है। जब अडानी ग्रुप कंपनी ने स्पेक्ट्रम ऑक्शन में पार्टिसिपेट किया तो उसके पास लाइसेंस नहीं था।

अडानी डाटा नेटवर्क ने 26 GHz में 400 MHz का स्पेक्ट्रम खरीदा था, इसके लिए उन्होंने 212 करोड़ रुपए चुकाए थे। ग्रुप ने मिड-बैंट स्पेक्ट्रम में हिस्सा नहीं लिया था जो कंज्यूमर के लिए बहुत जरूर हो सकता है। यानी एक तरह से ये दर्शाता है कि अडानी ग्रुप ने भले ही स्पेक्ट्रम खरीद लिया हो, लेकिन वह जिया, एयरटेल और VI के 5G स्पेक्ट्रम में दखलंदाजी नहीं करना चाहता है।

कंज्यूमर स्पेस में एक मार्केट शुरू होने के बाद अडानी ग्रुप इसमें एंट्री करेगा। हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में अडानी ग्रुप इसमें एंट्री करे और रिलाइंस को कांटे की टक्कर देखने को मिले। अभी 5G सिम को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 5G सिम जरूरी नहीं होगी। 4G की सिम पर ही ये काम करना शुरू कर देगा। जबकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ऐसा नहीं होने वाला है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...