12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedसिर्फ ये 1 कारण… अचानक स्‍टॉक मार्केट में तूफानी तेजी, Sensex 1300...

सिर्फ ये 1 कारण… अचानक स्‍टॉक मार्केट में तूफानी तेजी, Sensex 1300 अंक भागा, निवेशक मालामाल!

Published on

नई दिल्‍ली,

भारतीय शेयर बाजार आज सुबह के कारोबार के दौरान थोड़ी गिरावट पर कारोबार कर रहा था, लेकिन आधे दिन का समय बित जाने के बाद मार्केट में बड़ा मूव आया और Sensex 1300 अंक, जबकि Nifty 400 अंक से ज्‍यादा उछल गया. लेकिन मार्केट बंद होने पर निफ्टी 395 अंक चढ़कर 25,062 रुपये पर था और Sensex 1200 अंक चढ़कर 82530 लेवल पर क्‍लोज हुआ. Bank Nifty 553 अंकों की उछाल आई.

बीएसई सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से Indusind Bank को छोड़कर बाकी सभी स्‍टॉक ग्रीन पर बंद हुए. सबसे ज्‍यादा तेजी Tata Motors के शेयर में 4.18 फीसदी की रही. इसके बाद एचसीएल, Zomato, Adani Port और Reliance Industries के शेयर में भी तेजी 2 फीसदी से ज्‍यादा की रही.

175 शेयरों में अपर सर्किट
NSE पर 2,942 शेयरों में से 1,980 शेयर उछाल पर बंद हुए, जबकि 890 शेयरों में गिरावट पर बंद हुए. 72 शेयर अनचेंज रहे, 175 शेयरों में अपर सर्किट और 27 शेयरों में लोअर सर्किट दिखाई दिया. इसके आलवा, 11 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर बंद हुए और 59 शेयर 52 वीक के हाई पर थे. एनएसई पर मार्केट कैपिटलाइजेशन 432 लाख रुपये के पार पहुंच गया.

आज ये शेयर टॉप गेनर
लार्ज कैप- Heromoto corp (6.34%), Bajaj Holdings (5.07%), JSW Steel (4.95%) और टाटा मोटर्स के शेयर में 4.17 फीसदी की तेजी रही.
मिड कैप- कोचिन शिपयार्ड (6.63%), IRB Infra (3.51%) और मझगांव डॉक शेयर (3.39%) की तेजी रही.
स्‍मॉल कैप- KEC International (9%), Triveni Turbine (7.17%), HFCL (5.17%) की तेजी रही.

शेयर बाजार में क्‍यों आई तेजी?
दोपहर 1 बजे तक शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था, लेकिन फिर ट्रंप के एक ऐलान के बाद मार्केट में धुंआधार तेजी आई और निफ्टी 400 अंक के पार चला गया. दरअसल, डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अमेरिका के कुछ चीजों पर ‘शून्‍य टैरिफ’ लगाना चाहता है. उनके इस बयान के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा और सभी सेक्‍टर्स में बाजार का सेंटिमेंट बदला. फिर FII की खरीदारी से भी बाजार में तेजी आई.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...