6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedबेशरम रंग' का रिव्यू कर बुरे फंसे कमाल आर खान, 'पठान' शाहरुख...

बेशरम रंग’ का रिव्यू कर बुरे फंसे कमाल आर खान, ‘पठान’ शाहरुख खान लेंगे लीगल एक्शन

Published on

कमाल आर खान उर्फ केआरके की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कुछ महीने पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। उन पर सलमान खान ने लीगल एक्शन लिया था और अब शाहरुख खान भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। क्योंकि KRK ने ‘पठान’ के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण पर टिप्पणी की है। जिसके बार एक्टर ने एक ठोस कदम उठाने का फैसला किया है।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि कमाल राशिद खान सब पर अपनी नाक घुसेड़ते ही हैं। चाहे किसी के एक्टर के करियर के बारे में हो फिर फिल्म का रिव्यू करना हो। उनकी तरह से हमेशा विवादित ही बयान आता है। शाहरुख खान की फिल्म पठान के गानों को लेकर जहां मामला गरमाया हुआ था। उसमें खुद को क्रिटिक कहने वाले केआरके ने भी हाथ साफ कर लिया। उन्होंने ट्वीट किया और बताया कि एक्टर उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे।

कमाल आर खान ने किया ‘पठान’ के लिए ट्वीट
ट्वीट कर कमाल खान लिखते हैं- खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान मेरे खिलाफ लीगल एक्शन लेने जा रहे हैं क्योोंकि बेशरम रंग में ज्यादा अंग प्रदर्शन करने के लिए मैंने सच बोला था। आप यहां मेरा गाने पर रिव्यू देख सकते हैं और बता सकते हैं अगर मैंने कुछ भी गलत बोला हो तो। इसके अलावा केआरके ने एक और ट्वीट किया।

केआरके ने नहीं करेंगे ‘पठान’ का रिव्यू
केआरके ने दूसरे ट्वीट में लिखा- अगर शाहरुख खान को लगता है कि उनकी फिल्म पठान फ्लॉप हो जाएगी सिर्फ मेरे रिव्यू की वजह से तो बता दूं कि वो गलत हैं। उनकी फिल्म इन तीन कारणों की वजह से फ्लॉप होगी। पहला तो गलत नाम के कारण, दूसरा एक जैसी स्टोरी और एक्शन की वजह से और तीसरा पब्लिक के द्वारा बायकॉट करना। अगर वो मुझसे इस मूवी का रिव्यू करने से मना करेंगे तो मैं नहीं करूंगा।

मनोज और सलमान कर चुके हैं मानहानी का केस
बता दें कि इसके पहले सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का केस किया था क्योंकि उन्होंने ‘राधे’ का रिव्यू किया था। अब ऐसा उनके साथ शाहरुख खान करने जा रहे हैं, जिसमें कोई भी ताज्जुब वाली बात नहीं है। इसके पहले मनोज बाजपेयी को भी केआरके ने ‘चरसी और गंजेड़ी’ कहा था, जिसके बाद एक्टर ने इन पर मानहानि का केस किया था। जब इसे रद्द करने की याचिका केआरके ने दायर की तो मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने रद्द कर दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...