16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedकंगना का दावा, लापता हैं 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' फिल्म के...

कंगना का दावा, लापता हैं ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ फिल्म के डायरेक्टर, मांगी ममता बनर्जी से मदद

Published on

नई दिल्ली,

‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा लापता हो गए हैं. ऐसा कंगना ने दावा किया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर उन्हें ढूंढने की गुजारिश की. कंगना ने बताया कि उनपर बंगाल सरकार ने केस कर दिया था, जिसके बाद वो कोलकाता गए और तब से लापता हैं. डायरेक्टर की पत्नी ने कंगना से मदद की गुहार लगाई है.

कहां गायब हुए सनोज?
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में सनोज मिश्रा की एक फोटो अपलोड की और लिखा- ये सनोज कुमार मिश्रा हैं. इन्होंने द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल नाम की फिल्म डायरेक्ट की है. इस फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद ममता बनर्जी सरकार ने इन पर केस फाइल कर दिया था. कोर्ट में इसकी सुनवाई के लिए वो 14 अगस्त को कोलकाता गए थे. और तब से लापता हैं. इनकी पत्नी मुझे हर दिन कॉल करती हैं. बीती रात से उनकी हालत बेहद खराब है और वो भी बंगाल के लिए निकल गई हैं. मैं ममता बैनर्जी से गुजारिश करती हूं कि इनकी मदद कीजिए और इनके पति को ढूंढ दीजिए.

बता दें, कुछ दिन पहले सनोज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपना डर जाहिर किया था. सनोज चित्रकूट में गुरु स्वामी राम भद्राचार्य जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. उन्होंने अपने इस पोस्ट में डर भी जाहिर किया था और कहा था कि उन्हें कुछ भी हो सकता है.

सनोज ने जताया था डर
सनोज ने लिखा था- मित्रों आप सबसे क्षमा प्रार्थी हूं. आज मेरा जन्मदिन था इस अवसर पर अपनी 30 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने अपनी टीम के साथ चित्रकूट आया था. जगत गुरु स्वामी राम भद्राचार्य जी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया और जब उनको पता चला कि आज मेरा जन्मदिन है, उन्होंने सभा के बाद विशेष पूजा अपने कक्ष में रखी. मैं इस फिल्म को लेकर सरकार के दबाव और दमनकारी नीति का शिकार होकर टूट चुका हूं. मैने आपसे कभी भी नकारात्मक बातें नही की होंगी, लेकिन मैं बहुत मुश्किल में हूं. मेरे साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है. मैं आपके बधाई संदेशों के जवाब नहीं दे पाया, यही कारण है की मैं हर तरफ से दबाव में हूं.

बंगाल में हिंसा की घटनाओं पर द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल फिल्म बनाने वाले सनोज मिश्रा एक जाने-माने डायरेक्टर हैं. उनके करीबी लोगों का कहना है कि कोलकाता पुलिस ने सनोज को बुलाया था. इसके लिए वो कोलकाता गए और तब से ही वो लापता हो गए हैं. पिछले 48 घंटे से उनका फोन भी बंद आ रहा है. बता दें, सनोज मिश्रा लखनऊ के रहने वाले हैं. वो इससे पहले काशी टू कश्मीर गजनवी, राम की जन्मभूमि, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पर शशांक और गांधीगीर जैसी फिल्में बना चुके हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...