17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedकंगना को मिली जान से मारने की धमकी, फिल्म 'इमरजेंसी' के विरोध...

कंगना को मिली जान से मारने की धमकी, फिल्म ‘इमरजेंसी’ के विरोध में जारी किया वीडियो

Published on

चंडीगढ़,

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी मिल रही है. ये धमकियां उन्हें फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज होने के बाद से ही दी जा रही है. इसके पीछे कट्टरपंथी सिख संगठन हैं.

कंगना को मिली धमकी
विक्की थॉमस सिंह, एक ईसाई से निहंग बने व्यक्ति ने एक वीडियो जारी किया. जिसमें कंगना रनौत को खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “अगर फिल्म में उन्हें यानी मारे गए खालिस्तानी नायक जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकवादी के रूप में दर्शाया गया है, तो याद रखें कि इंदिरा गांधी के साथ क्या हुआ था, जिनकी फिल्म आप बना रहे हैं? सतवंत सिंह और बेअंत सिंह कौन थे? हम संतजी को अपना सिर अर्पित करेंगे, और जो सिर अर्पित कर सकते हैं, वो अपना सिर भी काट सकते हैं.”

वहीं कई सिख संगठन ने कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर बैन लगाने की भी मांग की है. संगठनों के मुताबिक फिल्म में सिख कम्यूनिटी को ”बैड लाइट्स” में दिखाने की कोशिश की गई है. हालांकि फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी है और अभी तक इसका सिर्फ ट्रेलर ही रिलीज किया गया है, बावजूद इसके इसपर बैन लगाने की मांग की जा रही है. एसजीपीसी का कहना है कि जरनैल सिंह भिंडरावाले को कम्यूनिटी शहीद घोषित किया गया है और पूरे सिख समुदाय को अलगाववादी बताना गलत है.

पुराना है विवाद
कंगना का ये सिख समुदाय संग चल रहा ये विवाद पुराना है. जहां कंगना की आने वाली फिल्म ने कट्टरपंथी सिख संगठनों को नाराज कर दिया है, वहीं 2021 में किसान आंदोलन के दौरान हुई दो आपराधिक घटनाओं को उजागर करने वाले उनके बयान ने भी किसान यूनियन नेताओं को नाराज कर दिया था. वहीं हाल के दिए इंटरव्यूज में कंगना ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी के अलगाववादियों और खालिस्तानियों के खिलाफ लिए एक्शन्स को भी सही ठहराया है.

कंगना ने कहा था ”वो (खालिस्तानी) सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे. हमें महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने उन्हें अपने जूतों के नीचे दबा दिया था. उन्हें अपने जीवन का बलिदान देकर और देश के विनाश को रोककर उन्हें मच्छरों की तरह कुचलना पड़ा. उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी लोग डर से कांपते हैं. उनके पास उनके जैसा गुरु नहीं होगा.”

जान से मारने की धमकियों पर कंगना का अभी तक कोई बयान नहीं आया है. और ना ही फिल्म को लेकर कोई अपडेट दी गई है. इमरजेंसी की रिलीज डेट इससे पहले जून की तय की गई थी, लेकिन राजनीतिक कामों की वजह से कंगना ने इसे टाल कर 6 सितंबर के लिए तय किया. फिल्म में कंगना के साथ परेश रावल, श्रेयल तलपड़े, महिमा चौधरी जैसे एक्टर्स शामिल हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...