7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत ने तुनिषा शर्मा के सुसाइड को बताया हत्या, पीएम मोदी...

कंगना रनौत ने तुनिषा शर्मा के सुसाइड को बताया हत्या, पीएम मोदी से बोलीं- लड़कियों की रक्षा करो

Published on

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को अपने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर शीजान खान के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था। इस केस में तुनिषा की मां के गंभीर आरोपों के बाद शीजान खान को पुलिस ने 4 दिन की कस्टडी में ले लिया था, जोकि 28 दिसंबर को खत्म हो गई। तुनिषा की मां वनीता शर्मा बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं और वह सुसाइड के लिए शीजान खान को जिम्मेदार मानती हैं। तुनिषा शर्मा की मौत से हर कोई गमजदा है और हैरानी जता रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी तुनिषा शर्मा की मौत पर रिएक्ट किया है।

Kangana Ranaut ने Tunisha Sharma की मौत को ‘हत्या’ बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश की है कि महिलाओं के सुरक्षा के प्रति सख्त कानून बनाएं। कंगना ने इस बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने इसमें लिखा है कि पॉलीगैमी यानी बहुविवाह और एसिड अटैक जैसे अपराधों से महिलाओं को बचाने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं।

कंगना रनौत का तुनिषा शर्मा पर पोस्ट
पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा है, ‘एक महिला हर चीज का सामना कर सकती है। प्यार, शादी, रिश्ते या यहां तक कि किसी अपने से बिछड़ने को भी बर्दाश्त कर सकती है, लेकिन इस सच को कभी नहीं स्वीकार कर सकती कि उसकी लव स्टोरी में प्यार नहीं था। दूसरे आदमी के लिए उसका प्यार और कमजोरी सिर्फ शोषण के लिए एक आसान टारगेट था। उसकी वास्तविकता और असलियत पहले जैसी नहीं रह जाती क्योंकि दूसरा व्यक्ति जो उस रिश्ते में था, उसे इमोशनली और फिजिकली अब्यूज कर रहा था।’

कंगना बोलीं- तुनिषा की हत्या हुई, यह उसने अकेले नहीं किया
कंगना रनौत ने इस पूरी सिचुएशन को ‘हत्या’ बताया और आगे लिखा, ‘जब लड़की को हकीकत का पता चलता है तो वह अपनी समझ पर भी यकीन नहीं कर पाती। ऐसी स्थिति में उसे किसी भी चीज पर विश्वास करने में परेशानी होती है। उसका हर चीज से भरोसा उठ जाता है। न अपनी समझ पर भरोसा होता है और न ही दूसरे की समझ पर। तब उसे जिंदा या मुर्दा रहने का भी फर्क नहीं पता चलता। ऐसे में अगर लड़की अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लेती है तो समझ लें कि उसने ऐसा अकेले नहीं किया। यह एक मर्डर है। अगर बिना वैध कारण दिए कोई किसी महिला या लड़की से ब्रेकअप कर ले तो उसे दंडनीय अपराध माना जाना चाहिए। किसी महिला पर एसिड अटैक या उनके टुकड़े करने वालों को भी तत्काल मौत की सजा दी जानी चाहिए।’

‘बिना ट्रायल तत्काल मिले मौत की सजा’
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मैं माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध करती हूं कि जैसे कृष्ण द्रौपदी के लिए उठे, जैसे राम ने सीता के लिए एक स्टैंड लिया, हम आपसे सहमति के बिना बहुविवाह, महिलाओं के खिलाफ एसिड हमलों और उन्हें टुकड़ों में काटने के खिलाफ कड़े कानून बनाने की उम्मीद करते हैं। ऐसे मामलों में बिना किसी ट्रायल के तत्काल ही मौत की सजा मिलनी चाहिए।’

‘जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं, वहां होता है सर्वनाश’
अपने इस पोस्ट में कंगना रनौत ने यह भी कहा कि जिस देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं रहतीं, उसका सर्वनाश हो जाता है। पॉलीगेमी में भी महिलाओं की मर्जी शामिल नहीं होती है और इसे भी एक अपराध माना जाना चाहिए। वहीं तुनिषा सुसाइड मामले में आरोपी शीजान खान की पुलिस कस्टडी 30 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। सरकारी वकील अब शीजान की कस्टडी बढ़ाने की अपील कर रहे हैं। इस संबंध में वकील ने कोर्ट में दलील दी कि अगर शीजान की उस सीक्रेट लड़की के साथ चैट में कुछ गलत नहीं था, तो फिर उसे डिलीट क्यों किया गया?

शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
मालूम हो कि तुनिषा शर्मा, शीजान खान को डेट कर रही थीं और दोनों को कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप के बाद से ही तुनिषा परेशान रहने लगी थीं। बताया जा रहा है कि शीजान का किसी और लड़की के साथ चक्कर चल रहा था और तुनिषा, शीजान की बेवफाई से दुखी थीं। तुनिषा के सुसाइड के बाद पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। शीजान पर तुनिषा की मां ने आरोप लगाया कि उन्होंने ही तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...