10.2 C
London
Friday, April 10, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत ने मीना कुमारी की 'पाकीजा' का जिक्र कर उठाए समाज...

कंगना रनौत ने मीना कुमारी की ‘पाकीजा’ का जिक्र कर उठाए समाज पर सवाल, कहा- महिलाओं की प्रतिभा को कम आंका जाता है

Published on

एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी भी मुद्दे को लेकर मुखर रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बीते जमाने की मशहूर अदाकारा मीना कुमारी का एक वीडियो शेयर कर गहरी बात कह दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं में प्रतिभा होने के बावजूद उन्हें अक्सर कम आंका जाता है। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर कमाल अमरोही की क्लासिक-ड्रामा ‘पाकीजा से एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि मीना कुमारी ने फिल्म में अपने कॉस्ट्यूम को खुद डिजाइन किया था। ड्रामा से मीना कुमारी के लुक की कुछ झलकियां भी शेयर की।

कंगना रनौत ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘क्या हम यह जानते हैं? कि वह (मीना कुमारी) एक कवि और गीतकार भी थीं? एक खूबसूरत महिला की प्रतिभा को हमेशा कम आंका जाता है, इसलिए उसे कभी बौद्धिक नहीं बनाया जाता। पाकीजा में मीना कुमारी की पोशाक को किसने डिजाइन किया था? उन्होंने पाकीजा में अपने कॉस्ट्यूम को खुद ही तैयार किया था।’

कंगना रनौत ने मीना कुमारी के बारे में क्या कहा?
उन्होंने लिखा, ‘शुद्ध सोने की जरी से की गई कढ़ाई वाली उनकी हरे रंग की उनकी पोशाक आज भी उनके फैंस को याद है। उनकी पोशाक किरदार में गहराई को जोड़ती है। उन्होंने खुद अपने लुक को तैयार करने के साथ ज्वैलरी को भी डिजाइन किया था।’ कंगना ने आगे एक बहुत ही जरूरी बात पर भी सबका ध्यान खींचा कि कैसे हमारा समाज महिलाओं को वस्तु के रूप में देखने का आदी है, और इसीलिए उनकी प्रतिभा को अनदेखा करता है।

कंगना रनौत की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही आर माधवन के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है। टीम ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म हिंदी और तमिल दोनों में रिलीज होगी। हालांकि, निर्माताओं ने कहानी और टाइटल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा, कंगना के पास साल 2019 में आई फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का सीक्वल ‘द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ है। उनके पास देशभक्ति फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ भी है। कंगना अलौकिक देसाई की फिल्म ‘सीता: द इनकार्नेशन’ में भी दिखाई देंगी।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...