11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत ने आलिया-रणबीर की शादी को बताया 'फर्जी', इशारों में कह...

कंगना रनौत ने आलिया-रणबीर की शादी को बताया ‘फर्जी’, इशारों में कह दी बड़ी बात

Published on

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो बॉलीवुड पर पहले भी हमला करती आई हैं और नेपोटिज्म पर खुलकर बोलती आई हैं। कोई भी मामला हो, कंगना उन पर रिएक्ट करने से पीछे नहीं हटती हैं। अब उन्होंने बिना नाम लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर निशाना साधा है। दोनों की शादी को ‘फर्जी’ कहा है। ये भी लिखा है कि माफिया डैडी के कारण पापा की परी से शादी की थी और अब अलग-अलग फ्लोर पर रह रहे हैं।

दरअसल, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है और इसमें फिल्म अनाउंसमेंट के बारे में फर्जी खबरें फैलाने वाले एक फर्जी कपल की आलोचना की है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि हाल ही में एक फैमिली ट्रिप के दौरान वाइफ और बेबी को लेकर नहीं गया। पति ने कंगना को टेक्स्ट किया और मिलने के लिए गिड़गिड़ाया। फैंस का कहना है कि कंगना ने रणबीर और आलिया पर ही हमला बोला है, क्योंकि रणबीर ने मॉम नीतू कपूर और फैमिली को बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान लंदन में ज्वॉइन किया था, जबकि आलिया और उनकी बेटी राहा यहीं इंडिया में ही थे।

कंगना ने साधा निशाना
कंगना रनौत अपने पोस्ट में लिखती हैं, ‘दूसरी खबर में फर्जी पति और पत्नी की जोड़ी, जो कि अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं और मूवी अनाउंसमेंट के लिए कपल होने का नाटक करते हैं, वो फर्जी खबरें फैला रहे हैं। हाल ही में फैमिली ट्रीप से बीवी और बेटी को भी बाहर कर दिया। पति मुझे मैसेज करके मिलने की भीख मांग रहा था। इस फर्जी जोड़े को बेनकाब करने की जरूरत है। ऐसा तब होता है, जब प्यार नहीं, बल्कि पैसे और काम के लिए शादी करते हैं। माफिया डैडी के दबाव में पापा की परी से शादी कर ली और बदले में एक फिल्म ट्रायोलॉजी देने का वादा किया। अब इस नकली शादी से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन कोई खरीदार नहीं है। उसे अपनी बीवी और बेटी पर ध्यान देना चाहिए। ये इंडिया है, यहां एक बार शादी हो गई तो हो गई। अब सुधर जाओ।’

कंगना ने प्रोजेक्ट को लेकर दिया हिंट
36 साल की एक्ट्रेस ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें दो चेहरे, एक कैसेट और एक बंदूक थी, जो एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘और… एक्शन! अहिंसा एंटरटेनमेंट और ट्राइडेंट आर्ट्स एक मेगा प्रोजेक्ट के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। नॉर्थ और साउथ की एक पावरहाउस जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है! शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। क्या आप हमारे सितारों का अनुमान लगा सकते हैं?’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...