16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedराजनीतिक करियर को संवारेंगी कंगना रनौत, छोड़ी एक्टिंग, बोलीं- लोग तय करें...

राजनीतिक करियर को संवारेंगी कंगना रनौत, छोड़ी एक्टिंग, बोलीं- लोग तय करें…

Published on

नई दिल्ली,

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर फैन्स और क्रिटीक्स को काफी पसंद भी आया है. X पर ये नंबर 1 भी ट्रेंड कर रहा था. फिल्म 1947 में लगी इमरजेंसी पर आधारित है. कंगना इसमें इंदिरा गांधी का रोल अदा करती नजर आने वाली हैं. ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस ने मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए.

कंगना ने कही ये बात
कंगना रनौत ने इस साल लोकसभा चुनाव जीतकर मंडी जिले की सीट जीती. बीजेपी पार्टी की ओर से इन्होंने चुनाव लड़े थे. इसी बीच कंगना का बयान आया था कि वो राजनीति में आगे बढ़ेंगी और एक्टिंग करियर को छोड़ देंगी. कुछ समय से कंगना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही हैं. कंगना ने कहा- मैंने अभी इस बारे में कुछ नहीं सोचा है. मैं ये निर्णय ऑडियन्स पर छोड़ती हूं.

“मैंने ये कभी नहीं कहा कि मैं एक लीडर बनना चाहती हूं. पार्टी ने सर्वे किया और लोगों ने कहा, तभी मुझे टिकट मिला, मैंने चुनाव लड़े. मैं चाहती हूं, लोग मुझे कहें कि हम कंगना में लीडर देखते हैं तो मैं बनूंगी. अगर कल इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती है और लोग मुझे पर्दे पर देखना चाहेंगे तो मैं जरूर एक्टिंग करती रहूंगी. मैं अगर सक्सेसफुल रही तो मैं अपने इस प्रोफेशन को जरूर कन्टीन्यू रखूंगी.”

“अगर राजनीति में मुझे सक्सेस मिली और लोगों ने मुझे वहां ज्यादा देखना पसंद किया तो मैं वो चीज कन्टीन्यू रखूंगी. हम वहीं जाते हैं, जहां हमें इज्जत मिलती है और वैल्यू होती है. मैं चाहती हूं कि लाइफ मेरे लिए चीजें तय करे, मेरे पास आगे के लिए कोई प्लान नहीं. मैं बस चलती जा रही हूं. कुछ निर्णय नहीं लिया है कि मुझे एक जगह कहां टिकना है. मैं हर जगह रहकर खुश हूं.”

बता दें कि कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘इमरजेंसी’ फिल्म बनाने में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनके पास पैसे नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी तक गिरवी रखी. फिल्म अगर सक्सेसफुल होती है तो वो सबसे पहले अपनी प्रॉपर्टी वापस लेंगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...