2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedशन‍िवार को फनीवार बनाने आ रहे हैं कपिल शर्मा, सीजन 2 से...

शन‍िवार को फनीवार बनाने आ रहे हैं कपिल शर्मा, सीजन 2 से भी गायब चंदू-सुमोना

Published on

कॉमेडियन कपिल शर्मा भले ही टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर चले गए हैं, लेकिन ओटीटी पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी में हैं. नेटफ्लिक्स पर कॉमेडियन ने अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शुरुआत की थी. इसे ऑडियंस से प्यार दिया. हालांकि रेटिंग्स के मामले में इसकी किस्मत टीवी पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ जितनी खास नहीं रही. फिर भी जनता को एक बार फिर हंसाने के लिए कपिल शर्मा अपने साथी कलाकारों के साथ एक बार फिर वापस आ रहे हैं.

नेटफ्लिक्स पर लौट रहे हैं कपिल शर्मा
काफी दिनों से चर्चा हो रही थी कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने सीजन 2 के साथ नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है. अब इसपर मेकर्स और सितारों ने मोहर लगा दी है. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह को ऐलान करते हुए देखा जा सकता है. सभी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ रहे हैं. सभी का कहना है कि अब ‘हर शनिवार होगा फनीवार, आपके फेवरेट परिवार के साथ’.

शो के प्रोमो में कपिल शर्मा को कॉमेडियन राजीव ठाकुर को छेड़ते देखा जा सकता है. इससे साफ है कि शो में एक बार फिर कपिल शर्मा, राजीव की टांग खींचते नजर आएंगे. इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह दोबारा दर्शकों पर्दे के पीछे का हाल बताया करेंगी और अपनी हंसी से उन्हें खुश भी करेंगी. बड़ी उम्मीद सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा से लगाई जा सकती है. तीनों कपिल के शो में अलग-अलग और मजेदार किरदार निभाते नजर आते हैं. ऐसे में देखना होगा कि अब उन्हें मेकर्स और कपिल शर्मा किन अवतारों में शो में उतारेंगे.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शुरुआत नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च 2024 से हुई थी. इस शो में सभी सितारों को एयरपोर्ट के सेटअप में कॉमेडी करते देखा गया था. कपिल शर्मा के शो पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, क्रिकेटर रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, सानिया मिर्जा, सनी देओल, बॉबी देओल, विक्की कौशल और फेमस पॉप सिंगर एड शीरन ने शिरकत की थी. इतना ही नहीं, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी 10 सालों में पहली बार कपिल शर्मा के शो पर रंग जमाने पहुंचे थे. अब देखना होगा कि नए सीजन में कौन से सितारे कपिल शर्मा संग मस्ती करते दिखेंगे.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...