7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकरण जौहर का मुंहतोड़ जवाब, कहा- 90% आउटसाइडर्स को दिया है मौका,...

करण जौहर का मुंहतोड़ जवाब, कहा- 90% आउटसाइडर्स को दिया है मौका, अगली फिल्म में 24वें डायरेक्टर को करेंगे लॉन्च

Published on

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स के विवाद में घिर जाते हैं। अब उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो उनपर स्टार किड्स को ही मौका देने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने बताया कि अगली फिल्म में 24वें नए डायरेक्टर को धर्मा प्रोडक्शन के तहत लॉन्च करेंगे। इनमें से 90 फीसदी आउटसाइडर्स हैं।

Karan Johar ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘जब मैंने साल 2003 में ‘कल हो ना हो’ के साथ फिल्मों का निर्माण शुरू किया (जब मैं कंपनी के एक सक्रिय हिस्से के रूप में धर्मा में शामिल हुआ) – तो विचार ये था कि फिल्म निर्माताओं और कहानीकारों को सशक्त बनाऊं… आगे बढ़कर काम करने के लिए। हम सही थे… हम गलत थे – लेकिन इरादा हमेशा ऐसी कहानियां और फिल्में पेश करने का था, जिन पर हमें विश्वास था। मकसद सिर्फ मनोरंजन करना, तारीफ पाना या बस फिल्मों को इंजॉय करना था।’

24वें नए फिल्ममेकर को करेंगे लॉन्च
उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे ये कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि हमारी अगली पेशकश (अगली फिल्म) हिंदी सिनेमा में हमारी तरफ से पेश किए गए 24वें नए फिल्ममेकर हैं। (ट्रोल करने वालों के लिए सामान्य ज्ञान- उनमें से 90 फीसदी आउटसाइडर्स हैं)। मैं शायद ही कभी किसी फिल्म की रिलीज से पहले नोट्स लिखता हूं, लेकिन बहुत कम फिल्में मुझे एक्साइटेड करती हैं, मुझे एनर्जी देती हैं और मुझे इंस्पायर करती हैं, जैसा कि इस फिल्म के प्रोसेस ने किया है…।’

जलियांवाला बाग की दिखाई जाएगी कहानी
बता दें कि अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ से राइटर करण सिंह त्यागी डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। ये सी. शंकरन नायर पर बेस्ड है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

4 साल तक फिल्म पर किया काम
करण ने आगे अपने पोस्ट में बताया कि कैसे निर्देशक ने चार साल तक लगातार इस फिल्म पर काम किया और महामारी में कई समस्याओं का सामना भी किया। उन्होंने आखिरी में लिखा, ‘कोई भी व्यावसायिक सफलता की भविष्यवाणी नहीं कर सकता है, लेकिन मैं पूरे दिल से कह सकता हूं कि यह फिल्म धर्मा की सबसे गौरवपूर्ण फिल्मों में से एक है! मैं यह एक फिल्म निर्माता और एक दर्शक के रूप में कहता हूं… मैं टीम के लिए प्रार्थना करता हूं कि दर्शक उनके जुनून के रंग में रंग जाएं। फिल्मों में मिलते हैं! करण जौहर।’

नारंगी पोस्ट, ‘केसरी चैप्टर 2’ की तरफ है इशारा!
हालांकि करण ने फिल्म का नाम नहीं बताया है, लेकिन पोस्ट का रंग नारंगी है, इसलिए नेटिजंस इशारा कर रहे हैं कि फिल्म निर्माता ‘केसरी चैप्टर 2’ के बारे में बात कर रहे हैं। अक्षय के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह 18 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली है। इसमें आर माधवन और अनन्या पांडे भी हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...