8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'करीना गद्दार, लानत है…' पहलगाम हमले के 5 दिन बाद एक्ट्रेस को...

‘करीना गद्दार, लानत है…’ पहलगाम हमले के 5 दिन बाद एक्ट्रेस को PAK डिजाइनर संग देख भड़के लोग

Published on

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां हर देशवासी भड़का हुआ है, वहीं करीना कपूर खान ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोगों का गुस्सा उबल पड़ा है, और वो एक्ट्रेस को लानत भेज रहे हैं। जमकर लताड़ भी रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां देश में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया और फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ तक बंद कर दी गई, वहीं करीना एक पाकिस्तानी डिजाइनर के साथ पोज देतीं और डिनर करती नजर आईं।

हैरानी की बात यह है कि करीना पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पांच दिन बाद ही पाकिस्तानी डिजाइनर और दोस्त फराज मनन के साथ मुलाकात करती नजर आईं। मालूम हो कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में कुछ आतंकियों ने टूरिस्टों पर गोलियां बरसा दी थीं, जिनमें 28 लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे। फिल्म स्टार्स से लेकर नेताओं और आम जनता तक ने इस घटना पर गुस्सा निकाला था और दुख जताया था। उनमें करीना कपूर भी शामिल थीं।

करीना कपूर खान ने पहलगाम में शहीद हुए टूरिस्टों को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट भी किया था। पर पांच दिन बाद ही वह पाकिस्तानी डिजाइनर फराज मनन संग पोज देती दिखीं। दोनों ने साथ में डिनर भी किया। पहलगाम हमले के ताजा जख्म पर करीना की इन तस्वीरों ने नमक छिड़कने का काम किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स करीना पर बुरी तरह भड़के हुए हैं।

पाकिस्तानी डिजाइनर संग करीना को देख खौला लोगों का खून
27 अप्रैल को करीना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। तब वह दुबई जा रही थीं। इससे पहले वह एक ब्रांड के इवेंट के लिए संयुक्त अरब अमीरात में थीं। लेकिन फराज मनन संग मुलाकात ने बवाल खड़ा कर दिया है। करीना पहले भी फराज मनन के साथ काम कर चुकी हैं, पर तब हालात कुछ और थे। लेकिन अब पहलगाम हमले के बाद उनकी पाकिस्तानी डिजाइनर संग मुलाकात ने लोगों का खून खौला दिया है।

भड़के लोग- करीना पर लानत है, गद्दार है ये…शर्म आनी चाहिए
सोशल मीडिया पर कोई करीना को ‘गद्दार’ कह रहा है तो कोई उन्हें लानत भेज रहा है। फराज मनन ने करीना संग तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इसी तस्वीर को शेयर कर एक यूजर ने X पर लिखा है, ‘जहां भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध में उलझा हुआ है, वहीं करीना दुबई में पाकिस्तानी डिजाइनर फराज मनन के साथ फोटोशूट करवाने में व्यस्त हैं। वह पहले भी कई बार उनके साथ काम कर चुकी हैं। क्या देश के लिए बलिदान देने की जिम्मेदारी सिर्फ सेना की है? क्या बॉलीवुड सिलेब्रिटीज का अपने देश के प्रति कोई कर्तव्य नहीं है?’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...