12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedकॉलीवुड अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी का जल्द होगा रजिस्ट्रेशन, जनरल काउंसिल...

कॉलीवुड अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी का जल्द होगा रजिस्ट्रेशन, जनरल काउंसिल ने दी मंजूरी

Published on

चेन्नई,

फिल्म अभिनेता से राजनेता बने कॉलीवुड मेगा स्टार विजय राजनीति में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं. अब उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और एक महीने के अंदर पार्टी के रजिस्ट्रेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा.

‘राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़ाई सक्रियता’
मेगा स्टार विजय तमिलनाडु और केरल में वह कई जन कल्याण गतिविधियों में शामिल होते रहते हैं. उन्होंने साल 2018 में थूथुकुडी पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी. तब से विजय मक्कल अय्यकम राजनीतिक कार्यक्रमों में काफी सक्रिय थे और स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़े हैं.

जल्द होगा पार्टी का रजिस्ट्रेशन: सूत्र
साथ ही उन्होंने पिछले महीने बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का भी दौरा किया था और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री प्रदान की थी. वहीं, तमिलनाडु में विरोधी दल के नेताओं को उम्मीद थी कि मेगा स्टार साल 2026 में राजनीति में एंट्री ले सकते हैं, लेकिन उनके समर्थक जल्द-से-जल्द पार्टी का पंजीकरण करने की मांग कर रहे थे.

अभिनेता विजय के फैन क्लब के सदस्यों की ओर से गुरुवार को एक सामान्य बैठक आयोजित की गई, जहां सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि विजय की पार्टी रजिस्ट्रेशन, पार्टी के अध्यक्ष के रूप में उनका नाम नामित किया गया है और आने वाले एक महीने के अंदर पार्टी के पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...