8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedआईएमएफ से कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्‍यम हटाए गए, सरकार ने अचानक क्‍यों ल‍िया फैसला?

आईएमएफ से कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्‍यम हटाए गए, सरकार ने अचानक क्‍यों ल‍िया फैसला?

Published on

नई दिल्‍ली:

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कार्यकारी निदेशक रहे कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को पद से हटा दिया गया है। सरकार ने 30 अप्रैल को एक आदेश जारी कर यह फैसला लिया। सुब्रमण्यम 2018 से 2022 तक देश के सबसे युवा मुख्य आर्थिक सलाहकार थे। उन्होंने नवंबर 2022 में IMF में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में काम शुरू किया था। सरकार ने उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली ACC ने यह निर्णय लिया। उनके कार्यकाल को बीच में रोकने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

सरकार की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है, ‘नियुक्ति संबंधी कैबिनेट समिति (ACC) ने कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम की आईएमएफ में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मंजूरी दे दी है।’ इसका मतलब है कि अब वे IMF में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।

सुब्रमण्यम का IMF में कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यकाल नवंबर 2025 में पूरा होने वाला था। वह तीन साल तक इस पद पर रहने वाले थे। लेकिन, सरकार ने उन्हें पहले ही हटा दिया। यह फैसला क्यों लिया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...