7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसोनाली फोगाट के पति की हत्या पर KRK ने किया था सनसनीखेज...

सोनाली फोगाट के पति की हत्या पर KRK ने किया था सनसनीखेज दावा, अब वायरल हो रहा है पुराना ट्वीट

Published on

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बातों की वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। ऐसे ही उनके साल 2020 के किए एक ट्वीट ने उनको मुसीबत में डाल दिया। जैसे ही वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे उनको पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। अब उनको बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई होगी। ये तो हुई ताजा अपडेट। अब आपको बताते हैं इनका सोनाली फोगाट के पति की मौत पर किए गए उस ट्वीट के बारे में, जिसमें इन्होंने अपने सुविचार लिखे थे।

दरअसल, सोनाली फोगाट की मौत 22 अगस्त को गोवा में हुई थी। पहले इसकी वजह हार्ट अटैक बताई गई थी। लेकिन बाद में कहा गया कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस केस में एक्ट्रेस के PA के अलावा दो अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। ठीक 6 साल पहले यानी 2016 में इनके पति संजय फोगाट भी हत्या कर दी गई थी। उनकी बॉडी हिसार के एक फार्महाउस में मिली थी।

केआरके ने गोवा पुलिस से कही ये बात
अब केआरके ने 27 अगस्त को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे भरोसा है कि अगर गोवा पुलिस सुधीर सांगवान से सोनाली फोगाट के पति की संदिग्ध मौत के बारे में पूछताछ करेगी तो वह उसकी भी सच्चाई बता देगा। और इससे पूरी कहानी दुनिया के सामने आ जाएगी।’

पुलिस ने सोनाली फोगाट केस में की गिरफ्तारी
बता दें कि पुलिस ने पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार किया तो उन्होंने अपना जुर्म कबूला। बताया कि उन्होंने सोनाली के ड्रिंक में ड्रग्स मिलाया था। हालांकि अभी इस केस में पुलिस छानबीन कर रही है और सख्ती से पूछताछ कर रही है। वैसे सोनाली फोगाट ने बिग बॉस 14 में बताया था कि जब संजय की मौत हुई तो वह बुरी तरह टूट गई थीं। इस बीच उनकी लाइफ में एक शख्स तो आया लेकिन रिश्ता ज्यादा दिन चला नहीं। फिर उन्होंने अकेले ही सबकुछ संभाला।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...