16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedक्या नव्या नंदा को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी? बताया रिलेशनशिप...

क्या नव्या नंदा को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी? बताया रिलेशनशिप स्टेटस

Published on

कई दिनों से ये चर्चा थी कि सिद्धांत चतुर्वदी और नव्या नवेली नंदा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ये अफवाह हर तरफ फैली थी लेकिन इसका सच सामने आ गया है. सिद्धांत ने खुद बताया है कि वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं.

क्या सिंगल हैं सिद्धांत
करण जौहर लोगों से सच्चाई उगलवाने में वैसे भी काफी माहिर माने जाते हैं. बातों ही बातों में अकसर ही एक्टर्स के अफेयर और प्राइवेट लाइफ के बारे में कई जानकारियां निकलवा ही लेते हैं. तो फिर सिद्धांत चतुर्वेदी उनसे कैसे बच सकते थे. कॉफी विद करण के सीजन 7 इस एपिसोड में सिद्धांत चतुर्वेदी, कटरीना कैफ और ईशान खट्टर शामिल होने वाले हैं. तीनों अपनी फिल्म फोन भूत का प्रमोशन करते नजर आएंगे. इसी बातचीत के दौरान करण ने सिद्धांत की लव लाइफ के बारे में उनसे पूछ लिया. जहां सिद्धांत ने बताया कि वो सिंगल हैं. अपने सिंगलहुड के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने ईशान को भी लपेटे में ले लिया. सिद्धांत ने कहा – मैं इतना सिंगल हूं कि मेरे साथ घूमते-घूमते ये भी सिंगल हो गया.

आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले करण जौहर के 50वें बर्थडे बैश पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जहां सिद्धांत और अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा को साथ में डांस करते हुए स्पॉट हुए थे. हालांकि दोनों ने पार्टी में साथ में एंट्री नहीं ली थी. लेकिन दोनों को इवेंट में साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया था. शाहरुख खान के साथ उनका डांसिंग वीडियो फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ था.

वायरल हुई थी वेकेशन फोटोज
यही नहीं इससे पहले भी कई ऐसी फोटोज वायरल हुई थी, जहां सिद्धांत और नव्या के साथ में होने की चर्चा होने लगी थी. नव्या और सिद्धांत ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ही लोकेशन पर वेकेशन मनाने की तस्वीरें शेयर की थी. दोनों को कभी साथ में तो स्पॉट नहीं किया गया लेकिन उन फोटोज से फैंस यही मानने लगे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. सिद्धांत और नव्या ने भी कभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया था. लेकिन अब करण जौहर के शो पर एक्टर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर साफ किया कि वो सिंगल हैं. मतलब कि वो नव्या को डेट नहीं कर रहे हैं.

बात करें एक्टर के वर्कफ्रंट की तो गहराइयां में दीपिका के साथ स्टार हुए सिद्धांत अब कटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ फोन भूत में नजर आएंगे. इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फोन भूत 4 नवंबर को रिलीज की जाएगी.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...