13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedदेसी छोड़कर महंगी व्हिस्की पीने लगे भारतीय! 60% उछल गया स्कॉच का...

देसी छोड़कर महंगी व्हिस्की पीने लगे भारतीय! 60% उछल गया स्कॉच का इम्पोर्ट, फ्रांस को पीछे छोड़ा

Published on

नई दिल्ली

देश के लोगों में महंगी शराब पीने का चलन बढ़ रहा है। यही वजह है कि भारत फ्रांस को पछाड़ते हुए ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। भारत का वर्ष 2022 में ब्रिटेन से स्कॉच व्हिस्की का आयात 60 प्रतिशत बढ़ गया। स्कॉटलैंड की एक प्रमुख इंडस्ट्री बॉडी के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। भारत ने पिछले साल स्कॉच व्हिस्की की 700 मिलीलीटर वाली 21.9 करोड़ बोतलों का आयात किया, जबकि फ्रांस ने 20.5 करोड़ बोतलों का आयात किया था। भारतीय स्कॉच बाजार ने पिछले दशक में 200 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ की है। इसके साथ ही स्कॉच व्हिस्की के आयात के मामले में भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है।

स्कॉच व्हिस्की एसोसिएशन (SWA) ने शुक्रवार को कहा कि दोहरे अंक में ग्रोथ के बावजूद स्कॉच व्हिस्की की भारत के पूरे व्हिस्की बाजार में सिर्फ दो प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में व्हिस्की का इम्पोर्ट एक अहम मुद्दा है। अभी भारत में स्कॉच व्हिस्की के आयात पर 150 परसेंट टैरिफ लगता है। दोनों देशों के बीच एफटीए डील होने से स्कॉटलैंड की व्हिस्की कंपनियों को काफी फायदा मिल सकता है। SWA की मानें तो अगले पांच साल में उन्हें एक अरब पौंड की अतिरिक्त ग्रोथ मिल सकती है।

व्हिस्की एक्सपोर्ट का रेकॉर्ड
पिछले साल स्कॉच व्हिस्की के निर्यात में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान पूरी दुनिया को 6.2 अरब पौंड की व्हिस्की का निर्यात किया गया जो एक रेकॉर्ड है। पहली बार यह आंकड़ा छह अरब पौंड के पार पहुंचा है। इसमे पिछले साल के मुकाबले 37 फीसदी तेजी आई है। यह ब्रिटेन के सबसे बड़े एक्सपोर्ट्स में से एक है। ब्रिटेन से सबसे ज्यादा अमेरिका को स्कॉच व्हिस्की का निर्यात किया गया। स्कॉटलैंड से अमेरिका को 105.3 करोड़ डॉलर की व्हिस्की एक्सपोर्ट की गई। इस दौरान भारत को 28.2 करोड़ पौंड की व्हिस्की भेजी गई।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...