5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedLIC को एक दिन में 1,000 करोड़ का भारी नुकसान, 5 साल...

LIC को एक दिन में 1,000 करोड़ का भारी नुकसान, 5 साल के लो पर इस प्राइवेट बैंक का शेयर

Published on

नई दिल्ली

इंडसइंड बैंक के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट आई। बैंक का शेयर 27.17% की गिरावट के साथ 655.95 रुपये पर बंद हुआ जो इसका 5 साल का न्यूनतम स्तर है। इस गिरावट से देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी को करीब ₹1,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। एलआईसी भारत की सबसे बड़ी घरेलू संस्थागत निवेशक भी है। LIC के पास इस बैंक के 5.23% शेयर हैं। बैंक ने अपने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में कुछ गड़बड़ियों की जानकारी दी है। इससे बैंक की कमाई पर वन टाइम असर पड़ने की आशंका है। इसी वजह से बैंक को शेयरों में गिरावट आई और यह नवंबर 2020 के बाद का सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

आरबीआई ने 1 अप्रैल 2024 से नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों के बाद बैंक ने अपने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो की आंतरिक समीक्षा की। इस समीक्षा में बैंक को कुछ गड़बड़ियां मिलीं। ये गड़बड़ियां बैंक की संपत्ति और देनदारियों से जुड़े खातों में पाई गईं। बैंक की आंतरिक समीक्षा के मुताबिक इस गड़बड़ी का असर उसके कुल एसेट्स के लगभग 2.35% के बराबर होगा। यानी यह लगभग ₹2,000-2,100 करोड़ के बराबर है।

किस-किसको हुआ नुकसान
जब शेयर की कीमत ₹654 के निचले स्तर पर थी तब LIC के शेयरों का मूल्य ₹2,434 करोड़ था। पिछले दिन के बंद भाव के हिसाब से यह मूल्य ₹3,398 करोड़ था। सिर्फ LIC ही नहीं, बल्कि कई अन्य म्यूचुअल फंड कंपनियों जैसे कोटक म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, UTI MF और फ्रैंकलिन इंडिया के पास भी इस बैंक के शेयर हैं।

इस नुकसान का असर वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के मुनाफे पर दिखेगा। इससे बैंक के मुनाफे में भारी गिरावट आ सकती है। यहां तक कि Q4FY25 में बैंक को घाटा भी हो सकता है। पिछले एक साल में इंडसइंड बैंक का शेयर निफ्टी 50 इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों में से एक है। इस दौरान इसकी कीमत 55% से ज्यादा गिरावट आई है।

बैंक की समस्या
बैंक कई अन्य चुनौतियों से भी जूझ रहा है। इनमें कमजोर ऑपरेशनल परफॉरमेंस शामिल है। साथ ही बैंक के एमडी को भी केवल एक साल का कार्यकाल दिया गया है जबकि बोर्ड ने तीन साल के कार्यकाल का प्रस्ताव दिया था। कई ब्रोकरेज फर्मों ने इंडसइंड बैंक के शेयर की रेटिंग घटा दी है और टारगेट प्राइस कम कर दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इंडसइंड बैंक को कवर करने वाले 38 एनालिस्ट्स में से चार ने इसे सेल रेटिंग दी है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...