11 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedकिराये के मकान में रह रहे हैं? सरकार देगी घर, नई स्‍कीम...

किराये के मकान में रह रहे हैं? सरकार देगी घर, नई स्‍कीम के बारे में आप भी जान लीजिए

Published on

नई दिल्‍ली

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 में एक नई स्‍कीम का ऐलान किया है। सरकार किराये के घरों, झुग्गियों, चॉलों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह स्‍कीम ला रही है। यह स्‍कीम अपना घर खरीदने या बनाने में मदद करेगी। योजना के तहत सरकार सब्सिडी, ब्याज दरों में छूट और अन्य लाभ प्रदान करेगी।

सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल कहते हैं, ‘वित्त मंत्री ने घर के स्वामित्व के महत्व की सरकार की मान्यता को हाईलाइट किया है। एक बड़ी घोषणा में वित्‍त मंत्री ने जल्द ही मध्यम वर्ग के लिए एक हाउसिंग स्‍कीम लाने की घोषणा की है। इसका फायदा उन्‍हें होगा जो खुद का घर बनवाना या खरीदना चाहते हैं। इसका उद्देश्य किराये के मकानों में रह रहे लोगों को अपना घर बनाने में मदद करना हैं। इस पहल से मिड हाउसिंग और किफायती आवास क्षेत्र में जान आने उम्मीद है।’

सरकार का क‍िफायती आवास पर जोर
यह पहली बार नहीं है कि सरकार ने किफायती आवास पर जोर दिया है। सरकार ने किफायती आवास खरीदारों पर इनकम टैक्‍स का बोझ कम करने के लिए आयकर अधिनियम 1961 के तहत अलग-अलग स्‍कीमें और डिडक्‍शन शुरू किए हैं।

सेक्शन 80ईई में घर खरीदने वालों को होम लोन के ब्याज पर टैक्स कटौती दी जाती है। यह कटौती उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान की जाती है जो पहली बार घर खरीद रहे हैं। इसके तहत आप 50,000 तक की कटौती का दावा कर सकते हैं। यह कटौती लोन पर भुगतान किए गए ब्याज पर उपलब्ध है। लोन की पूरी अवधि के लिए यह उपलब्ध होती है।

पीएम आवास के तहत 1 करोड़ घरों के न‍िर्माण का लक्ष्‍य
सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 2024-25 में 1 करोड़ घरों का निर्माण करने का लक्ष्य रखा है। PMAY के अंतर्गत सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को घर खरीदने या बनाने के लिए सब्सिडी देती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...