15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedफिर से वो दिन देख लेना... अडानी संकट पर मजे लेने वालों...

फिर से वो दिन देख लेना… अडानी संकट पर मजे लेने वालों को 5 बातें गिना महिंद्रा ने पूछा- कोई शक?

Published on

नई दिल्ली

हाल में अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research की एक रिपोर्ट से देश के बिजनस सेक्टर में हंगामा मचा हुआ है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल रहा है। इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है और उसका मार्केट कैप 100 अरब डॉलर से ज्यादा घट चुका है। शेयर बाजार में हाल में आई गिरावट के कारण भारत भी मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के टॉप पांच देशों में नहीं रह गया है। इस लिस्ट में अब वह छठे स्थान पर फिसल गया है। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि भारत का बिजनस सेक्टर इस चुनौती से पार पा सकेगा? क्या इससे भारत की आर्थिक ताकत बनने की महत्वाकांक्षा को झटका लगेगा? इसका जवाब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट के जरिए दिया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित महिंद्रा ने अडानी संकट के जरिए भारत की आर्थिक ताकत पर सवाल उठा रहे लोगों को करारा जवाब दिया है। बेबाकी के साथ अपनी बात कहने वाले महिंद्रा ने एक ट्वीट में कहा, ‘ग्लोबल मीडिया में अटकलें लगाई जा रही है कि क्या बिजनस सेक्टर की मौजूदा चुनौतियां भारत की आर्थिक ताकत बनने का सपना पूरा कर सकेगा। मैंने भूकंप, सूखा, मंदी, युद्ध और आतंकवादी हमलों के कई दौर देखे हैं। मैं केवल यही कहूंगा कि भारत के खिलाफ कभी शर्त मत लगाना।’ इस तरह महिंद्रा ने विदेश ही नहीं बल्कि देश में भी ऐसे लोगों को जवाब दिया है जो अडानी संकट के बहाने सरकार की इकॉनमिक पॉलिसीज पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ट्विटर पर उनके एक करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

108 अरब डॉलर का झटका
Hinderburg Research ने अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के 20 हजार करोड़ रुपये के एफपीओ से ठीक पहले अपनी रिपोर्ट जारी की थी। हालांकि अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए इसे भारत के खिलाफ साजिश करार दिया था। हालांकि अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था लेकिन अडानी ग्रुप ने नैतिकता का हवाला देकर इसे वापस लेने और निवेशकों का पूरा पैसा लौटाने का फैसला किया है। लेकिन Hinderburg Research की रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के मार्केट कैप में 108 अरब डॉलर की गिरावट आई है और अडानी भी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे से 21वें नंबर पर खिसक गए हैं।

लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब ग्लोबल मीडिया ने भारत की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। लेकिन भारतीय बिजनस कम्युनिटी हर बार चुनौतियों से उबरने में कामयाब रही। इसका ताजा उदाहण कोरोना महामारी है। दुनिया अब भी इसके असर से उबर नहीं पाई है लेकिन भारत पूरी तरह इसके प्रभाव से बाहर आ चुका है। भारतीय इकॉनमी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है और खुद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत को ग्लोबल इकॉनमी का चमकता सितारा बताया है। इसी तरह 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान भी ऐसी बातें कही गई थी। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हो गए थे। इससे पूरा देश सकते में था लेकिन हमले के अगले ही दिन लोग अपने काम पर लग गए थे।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...