15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedLove Rashifal: 25 जुलाई 2025 का लव राशिफल वज्र और सिद्धि योग...

Love Rashifal: 25 जुलाई 2025 का लव राशिफल वज्र और सिद्धि योग का महासंयोग क्या सुधरेगी आपकी लव लाइफ

Published on

Love Rashifal: 25 जुलाई 2025 का लव राशिफल वज्र और सिद्धि योग का महासंयोग क्या सुधरेगी आपकी लव लाइफ,ज्योतिषीय दृष्टि से 25 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 11:23 बजे तक रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा। नक्षत्र की बात करें तो पुष्य नक्षत्र शाम 04 बजे तक रहेगा, फिर आश्लेषा नक्षत्र लगेगा। वहीं, सुबह 07:27 बजे तक वज्र योग रहेगा, जिसके बाद सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। चंद्र देव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि वज्र और सिद्धि योग के इस महासंयोग से आपकी लव लाइफ में क्या बदलाव आएंगे, तो पढ़ें 25 जुलाई का लव राशिफल।

राशिफल: प्यार और रिश्तों में क्या कहते हैं सितारे?

मेष (Aries): विवाहित लोग अपने जीवनसाथी की मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश करें, इससे झगड़े टलेंगे। सिंगल मेष राशि वाले किसी दोस्त से गहरा जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।

वृषभ (Taurus): विवाहित लोग अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें और उन्हें समय दें। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें शुक्रवार को पार्टनर से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।

मिथुन (Gemini): सिंगल लोग नए रिश्ते में आने के लिए तैयार रहें। विवाहित लोग छोटे-छोटे हाव-भाव से अपने पार्टनर के प्रति प्यार व्यक्त करें, इससे रिश्ता मजबूत होगा।

कर्क (Cancer): यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। विवाहित लोग अपने पार्टनर पर ध्यान दें और अपने कार्यों से प्यार बढ़ाने का प्रयास करें।

सिंह (Leo): जिन लोगों के पार्टनर मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं, वे अपने पार्टनर को सुरक्षित महसूस कराएं और उनकी भावनाओं को समझें। सिंगल लोगों के लिए रिश्तों के मामले में मिलाजुला दिन रहेगा।

कन्या (Virgo): विवाहित लोग छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढें और पार्टनर से बात करें। जिनकी जल्द शादी होने वाली है, वज्र-सिद्धि योग के अशुभ प्रभाव से उनके रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

तुला (Libra): सिंगल लोग किसी दोस्त की सादगी से प्रभावित हो सकते हैं। विवाहित लोग अपने पार्टनर की तुलना किसी और से न करें, बल्कि अपने रिश्ते पर ध्यान दें और जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

वृश्चिक (Scorpio): विवाहित लोगों के रिश्ते में गलतफहमी बढ़ने की संभावना है। इसलिए अपने रिश्ते पर भरोसा करें और जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। रिलेशनशिप में रहने वाले लोग अपनी बात पार्टनर से प्यार से कहें।

धनु (Sagittarius): विवाहित लोगों के मन में कुछ ऐसा है, जो वे जीवनसाथी से साझा करना चाहते हैं, तो यह सही समय नहीं है। पहले अपने फैसलों से संतुष्ट हों और फिर पार्टनर से बात करें।

मकर (Capricorn): सिंगल लोगों को अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है। विवाहित लोग हर बात में तर्क ढूंढने के बजाय अपने दिल पर भरोसा करें और पार्टनर से बात करें।

यह भी पढ़िए: जनहित के कार्य समयसीमा में पूर्ण कराएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर— विकास कार्यों की समीक्षा की, सरयू सरोवर पार्क की मरम्मत और असामाजिक तत्वों पर…

कुंभ (Aquarius): विवाहित लोग अपने पार्टनर के साथ नए पल बनाएंगे, जिससे दोनों बहुत खुश रहेंगे। सिंगल लोग अपने क्रश के साथ समय बिताएंगे और हर पल को जीने की कोशिश करेंगे।

मीन (Pisces): यदि सिंगल लोगों को किसी दोस्त के लिए भावनाएं हैं, तो उन्हें अपने प्यार का इजहार करें। यदि विवाहित लोगों ने अपने पार्टनर से बात करना बंद कर दिया है, तो उनसे एक बार फिर बात करने की कोशिश करें, अन्यथा आप दोनों एक-दूसरे से दूर हो जाएंगे।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...