8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली से कोलकाता तक महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, कहां कितनी बढ़ीं...

दिल्ली से कोलकाता तक महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, कहां कितनी बढ़ीं कीमतें?

Published on

नई दिल्ली,

नए साल 2023 के पहले ही दिन कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं. पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपये तक का इजाफा किया है. राजधानी दिल्ली से लेकर चेन्नई तक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थिर हैं. हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमतें तय करती हैं.

महानगरों में बढ़ी हुईं कीमतें
एक जनवरी को हुई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1769 रुपये हो गई है. आज से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर कोलकाता में 1870 रुपये, मुंबई में 1721 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये में मिलेगा. इससे पहले सरकार ने नवंबर के महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.50 रुपये घटाए गए थे.

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी समय से बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार 6 जुलाई 2022 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था. हालांकि, साल 2022 में कुल चार बार घरेलू गैस की कीमतों में बदलाव हुआ था. पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 153.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अगर मेट्रो शहरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों की बात करें, तो राजधानी दिल्ली में ये 1053 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में 1052.5 रुपये, कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.5 रुपये में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है.

किसे मिलती है सब्सिडी?
हर महीने की पहली तारीख को 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें तय होती हैं. आपको बता दें कि मोदी सरकार ने मार्च 2015 से घरेलू रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजने की पहल शुरू की थी. लोगों को तब हर साल 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते थे.

कोरोना महामारी के बाद रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी कम होने लग गई. इससे पहले सरकार ने लोगों से स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने क मुहिम की शुरुआत की थी. हालांकि महामारी के दौर में सब्सिडी सभी के लिए समाप्त हो गई. अब सिर्फ उज्ज्वला योजना  के तहत कनेक्शन पाने वालों को ही एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...