6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedलुलु ग्रुप भारत में करेगा हजारों करोड़ का निवेश, मिलेगा 15,000 लोगों...

लुलु ग्रुप भारत में करेगा हजारों करोड़ का निवेश, मिलेगा 15,000 लोगों को रोजगार

Published on

नई दिल्ली

लुलु ग्रुप का नाम आपने सुना ही होगा। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी आबू धाबी में लुलु ग्रुप इंटरनेशनल (LGI) का मुख्यालय है। यह ग्रुप भारत में अगले चार-पांच सालों में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाला है। इससे करीब 15,000 नौकरियों के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

कहां से आई खबर
Lulu Group International के कार्यकारी निदेशक एम ए अशरफ अली ने बीते शनिवार को ‘इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट’ (IKGS) के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने बताया, “यह निवेश मुख्य रूप से खाद्य प्रसंस्करण, ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट और IT पार्क में होगा। इसकी पूरी योजना अभी बनाई जा रही है।” उन्होंने बताया कि इस बारे में राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव से बातचीत हो चुकी है।

20 एकड़ में बनेगा फूड प्रोसेसिंग जोन
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित फ़ूड प्रोसेसिंग ज़ोन कलामस्सेरी में 20 एकड़ क्षेत्र में बनेगा। वहां फल और सब्जियों की प्रोसेसिंग होगी। साथ ही लुलु ग्रुप, कोच्चि में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट में IT और फिनटेक के क्षेत्र में भी निवेश करेगा। अली ने बताया, “फ़ूड प्रोसेसिंग ज़ोन में बड़े-बड़े कोल्ड स्टोरेज होंगे। केरल और तमिलनाडु से फल-सब्जियां इकट्ठा करके कोच्चि एयरपोर्ट भेजी जाएंगी। यहां से उनसे नए प्रोडक्ट बनाकर पूरी तरह से दूसरे देशों में बेचा जाएगा।”

केरल में लुलु ग्रुप के कई प्रोजेक्ट
कोच्चि के इन्फोपार्क में लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के दो IT टावर बन रहे हैं। इनमें करीब 25,000 लोगों को नौकरी मिल सकेगी। बताया जाता है कि ये टावर तीन महीने में शुरू हो जाएंगे। रिटेल सेक्टर में, कंपनी पेरिंथलमन्ना, तिरूर, कन्नूर, कासरगोड और त्रिशूर में छोटे शॉपिंग मॉल बना रही है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...