21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमहादेव बेटिंग ऐप: कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान तक पहुंची...

महादेव बेटिंग ऐप: कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान तक पहुंची आंच, ED ने पूछताछ के लिए भेजा समन

Published on

महादेव बेटिंग ऐप मामले की आंच अब रणबीर कपूर के बाद कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी तक भी पहुंच चुकी है। ईडी ने पहले रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए समन भेजा था। और अब Huma Qureshi और कपिल शर्मा के साथ-साथ Hina Khan से भी ईडी ने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने तीनों स्टार्स को समन भेजा है।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के बेटिंग स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच ED कर रहा है, और उसी संदर्भ में तीनों सितारों से पूछताछ की जाएगी। यह एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप है, जिसमें अब तक कई बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का नाम सामने आ चुका है। इस मामले में अभी तक सिर्फ रणबीर कपूर को समन भेजकर पूछताछ की बात सामने आ रही थी। पर अब ED ने कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी को भी बुलाया है। रणबीर को शुक्रवार, 6 अक्टूबर तक बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

दुबई की शादी में शामिल हुए थे कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान
बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर के अलावा Kapil Sharma, हुमा कुरैशी और हिना खान भी दुबई में हुई सौरभ चंद्राकर शादी में शामिल हुए थे, जिसमें 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इस शादी में सौरभ चंद्राकर ने मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा लगाया था। शादी में शामिल हुईं हस्तियों को सौरभ चंद्राकर ने अच्छी खासी रकम दी थी। साथ ही कई सेलेब्स ने महादेप बेटिंग ऐप के विज्ञापनों को एंडोर्स भी किया था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को किस दिन अपना बयान दर्ज करवाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने उपस्थित होना है।

ईडी की जांच में अब तक 17 ऐसे बॉलीवुड सितारों का नाम सामने आया था, जो दुबई में हुई शादी में शामिल हुए थे। इनमें नेहा कक्कड़, कपिल शर्मा, नुसरत भरूचा, एली अवराम, सनी लियोनी, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह जैसे सितारों का नाम शामिल था। इन सितारों के अलावा 100 से ज्यादा सोशल इंफ्लुएंसर्स के भी नाम सामने आए हैं, जो ईडी के रडार पर हैं।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...