14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedमहाराष्ट्र, यूपी, तमिलनाडु या कोई और.... कौन राज्य जीतेगा एक ट्रिलियन डॉलर...

महाराष्ट्र, यूपी, तमिलनाडु या कोई और…. कौन राज्य जीतेगा एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की रेस?

Published on

भारत की इकॉनमी तेजी से बढ़ रही है और जल्दी ही इसके 5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि साल 2028 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। इस बीच देश के कई राज्यों में एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने की होड़ मची है। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक शामिल हैं। जानिए अभी इन राज्यों की इकॉनमी की क्या स्थिति है और इस फाइनेंशियल ईयर में इनका ग्रोथ रेट कितना रहने का अनुमान है।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सबसे पहले एक ट्रिलियन डॉलर यानी 83.12 लाख करोड़ रुपये इकॉनमी के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इसकी वजह यह है कि इस राज्य का इंडस्ट्रियल आउटपुट देश में सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई देश की आर्थिक और फाइनेंशियल कैपिटल है। देश की जीडीपी में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 13.24% है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में राज्य की जीडीपी का साइज 38.79 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान है। महाराष्ट्र सरकार ने 2030 तक अपनी इकॉनमी को एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य पाने के लिए राज्य की इकॉनमी को 11 फीसदी की रफ्तार से बढ़ना होगा।

​तमिलनाडु
एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने के रास्ते मे तमिलनाडु भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में राज्य की जीडीपी का साइज 28.3 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। राज्य सरकार ने एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य पर पहुंचने के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखा है। इससे हासिल करने के लिए राज्य ने कई महत्वाकांक्षी प्लान तैयार किए हैं। देश में सबसे ज्यादा कारखाने इसी राज्य में हैं। राज्य में ऑटोमोबाइल, टैक्सटाइल, लेदर, फार्मा, कैमिकल और प्लास्टिक से जुड़ी इंडस्ट्रीज मौजूद हैं। 2023-24 में राज्य की जीडीपी ग्रोथ 14 परसेंट रहने का अनुमान है। देश की जीडीपी में तमिलनाडु की हिस्सेदारी 8.82 परसेंट है।

​उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य को 2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में राज्य की जीडीपी 24.39 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को पाने के लिए राज्य को जीडीपी ग्रोथ को 32 फीसदी तक ले जाना होगा। अभी राज्य की इकॉनमी में 23 फीसदी योगदान एग्रीकल्चर, 27 फीसदी मैन्युफैक्चरिंग और 50 फीसदी सर्विसेज का है। इन तीनों सेक्टर के आउटपुट को कई गुना बढ़ाना होगा। राज्य की जीडीपी ग्रोथ 2023-24 में 19.1 फीसदी रहने का अनुमान है। देश की इकॉनमी में यूपी का हिस्सा 8.41% है।

​कर्नाटक
दक्षिणी राज्य कर्नाटक भी एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने की होड़ में शामिल है। राज्य की जीडीपी 2023-24 में 25 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान थी। अभी राज्य की जीडीपी ग्रोथ रेट करीब 8.8 फीसदी है। इस राज्य ने भी 2027 तक एक ट्रिलियन इकॉनमी बनने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जीडीपी ग्रोथ रेट को 15 फीसदी तक बढ़ाना होगा। कर्नाटक ग्लोबल इनोवेशन और स्टार्टअप का हब है। राजधानी बेंगलूरु में आज दुनियाभर की कंपनियों के आरएंडडी सेंटर हैं। कनार्टक बायोटेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में बड़ा एक्सपोर्टर है। देश की इकॉनमी में इसका हिस्सा 8.36 परसेंट है।

​गुजरात
गुजरात का समुद्र तट देश में सबसे लंबा है। 2023-24 में राज्य की जीडीपी के 25.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। गुजरात सरकार ने 2027 तक जीडीपी को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य को 14.5% की ग्रोथ हासिल करनी होगी। गुजरात में ऑटो, फार्मा, केमिकल, टेक्सटाइल और पेट्रोलियम इंडस्ट्री से जुड़ी कई कंपनियां हैं। देश के दो सबसे बड़े रईसों गौतम अडानी और मुकेश अंबानी का संबंध इसी राज्य से है। डायमंड प्रोसेसिंग में सूरत का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। गुजरात देश में सबसे ज्यादा कार्गो हैंडल करने वाला राज्य है। 2023-24 में राज्य की जीडीपी ग्रोथ रेट करीब 13.3 फीसदी रहने का अनुमान है। देश की इकॉनमी में इसका हिस्सा 8.25 परसेंट है।

Latest articles

भोपाल के पर्यावास भवन में हाउसिंग बोर्ड का दो दिवसीय ‘आवास मेला’ शुरू, प्राइम लोकेशंस पर प्रॉपर्टी बुक करने उमड़ी भीड़

भोपाल राजधानी के प्राइम लोकेशंस पर अपना आशियाना चाहने वालों के लिए मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड...

महिला सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म, समधी ने ही बनाया हवस का शिकार

भोपाल राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

बीएचईएल लेडीज क्लब ने महिला सफाई कर्मचारियों को बांटी कंबल

भोपाल बीएचईएल (भेल) लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग के तत्वावधान में लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...