14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedगुरु रंधावा के साथ पहले म्यूजिक वीडियो में छा गईं मलाइका अरोड़ा,...

गुरु रंधावा के साथ पहले म्यूजिक वीडियो में छा गईं मलाइका अरोड़ा, लोगों ने कहा- फायर है ये गाना

Published on

बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पहली बार एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार ने किया है। सुपरस्टार जोड़ी और टी-सीरीज ने बड़े ही इनोवेटिव तरीके से ‘तेरा की ख्याल’ के म्यूजिक वीडियो को लॉन्च किया है।मलाइका और गुरू के ‘तेरा की ख्याल’ म्यूजिक वीडियो को बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने डायरेक्ट किया है।

इस दौरान दर्शकों को एक वर्चुअल वर्ल्ड में ले जाया गया है जहां वे मलाइका और गुरु की सिजलिंग केमिस्ट्री को करीब से देखते हैं। ये गाना गुरु की पहली ऐल्बम ‘मैन ऑफ द मून’ का एक हिस्सा है, जिसका ऑडियो वर्जन जारी होने के बाद से ही ये प्लेलिस्ट पर राज कर रहा है।

मलाइका ने कहा-गाना बहुत मजेदार है
भूषण कुमार ने कहा है कि गुरु का हमारे साथ काम करना हमेशा खुशी की बात रही है और मलाइका इस गाने के लिए बेस्ट हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘गाना बहुत मजेदार है और सभी को इसे एंजॉय करते हुए देखना बहुत ही खुशी की बात थी। मैंने तेरा की ख्याल बनाने से लेकर इसकी लॉन्च तक काफी अच्छा समय बिताया है।’

मलाइका के लिए गुरु रंधावा ने कही ये बात
गुरु रंधावा ने मलाइका के साथ काम करने को लेकर खुशी जताई है और कहा है कि एक्ट्रेस को उन्होंने शुरू से एडमायर किया है । इस वीडियो पर रंधावा और मलाइका की जोड़ी के लिए खूब पॉजिटिव कॉमेंट्स मिल रहे हैं। वहीं काफी लोग मलाइका के फिटनेस और लुक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...