19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedफराह के सामने छलके मलाइका के आंसू, बोलीं- मेरा फैसला सही था

फराह के सामने छलके मलाइका के आंसू, बोलीं- मेरा फैसला सही था

Published on

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. मलाइका ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर नया शो लेकर आ रही हैं. मलाइका के शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. वहीं अब ‘मूविंग इन विद मलाइका’ की नई वीडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस इमोशनल होती नजर आ रही हैं.

मलाइका के लिये करीना का मैसेज 
‘मूविंग इन विद मलाइका’ का नया प्रोमो रिलीज किया गया है. प्रोमो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो में मलाइका अपनी लाइफ के अनकहे पहलू सामने रखने वाली हैं. वीडियो में मलाइका कहती हैं कि ‘दुनिया बकवास बातें करना जानती है.’ इसके बाद मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान आती हैं. वो मलाइका के बारे में बताती हुए कहती हैं कि ‘वो फनी, हॉट और खूबसूरत है. मुझे ऐसा लगता है कि मलाइका रॉक सॉलिड हैं.’ इसके अलावा करीना ने अपनी बेस्टी को आगे बढ़ने की सलाह भी दी.

करीना के बाद मलाइका हाथों में माइक पकड़े दिखती हैं. वो कहती हैं कि ‘मैंने मूव ऑन कर लिया. मेरे एक्स ने मूव ऑन कर लिया. आप सब कब मूव करेंगे.’ लाइफ के प्रति मलाइका का ये जोश देख कर वहां बैठे सभी लोग हूटिंग करने लगते हैं. वीडियो में मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा को भी हंसते हुए देखा जा सकता है.

मलाइका हुईं इमोशनल
शायद ये पहली बार है जब मलाइका को स्क्रीन पर लाइफ के बारे में खुलकर बोलता हुआ देखा जाएगा. मलाइका अरोड़ा, फराह खान से कहती दिख रही हैं कि ‘मैंने अपनी लाइफ में जितने भी फैसले लिए, वो सारे सही थे.’ इतना कहते ही फराह के सामने एक्ट्रेस के आंसू निकलने लगते हैं. वहीं फराह उन्हें संभालती हुई नजर आ रही हैं. फराह कहती हैं कि ‘तुम रोते हुए भी बेहद खूबसूरत नजर आती हो.’प्रोमो देख कर इतना पता चल रहा है कि फराह खान, मलाइका के शो की पहली मेहमान होने वाली हैं. ‘मूविंग इन विद मलाइका’ 5 दिसबंर से Disney+ Hotstar पर सोमवार से गुरुवार रात 8 बजे आएगा. आप शो देखने के लिए तैयार हैं ना?

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...