10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedरिलीज से पहले मालामाल 'पठान', 100 करोड़ में बिके फिल्म के OTT...

रिलीज से पहले मालामाल ‘पठान’, 100 करोड़ में बिके फिल्म के OTT राइट्स!

Published on

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का इंतजार जनता टकटकी लगाए कर रही है. ‘पठान’ के टीजर में शाहरुख का धमाकेदार स्पाई अवतार, दीपिका का एक्शन और विलेन के रोल में जॉन अब्राहम को देखकर जनता की एक्साइटमेंट काफी बढ़ चुकी है. दिसंबर में फिल्म के दो गाने ‘बेशर्म रंग’ और ‘झूमे जो पठान’ आ चुके हैं और फिल्म को हिट कराने वाला माहौल बनने लगा है.

जिस तरह से फिल्मी फैन्स सांस थामे ‘पठान’ का इंतजार कर रहे हैं, उसे देखते हुए ये भी पक्का है कि ओटीटी पर भी इसकी रिलीज जोरदार होगी. थिएटर्स के बाद ‘पठान’ को ओटीटी पर भी ऑडियंस का प्यार मिलने की उम्मीद है, ऐसे में हर ओटीटी प्लेटफॉर्म की नजर शाहरुख की फिल्म पर लगी हुई थी. अब जो रिपोर्ट्स आ रही हैं उनके हिसाब से ‘पठान’ के राइट्स पाने की रेस में अमेजन प्राइम ने बाजी मार ली है.

जोरदार प्राइस में बिके ‘पठान’ के राइट्स 
ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ‘पठान’ के ओटीटी राइट्स ऑलरेडी बिक चुके हैं. बताया जा रहा है कि बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक अमेजन प्राइम ने शाहरुख की कमबैक फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदने में बाजी मार ली है. ‘पठान’ के ओटीटी राइट्स के लिए अमेजन प्राइम ने 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. रिपोर्ट्स कहती हैं कि शाहरुख, दीपिका की फिल्म के लिए अमेजन प्राइम ने शनिवार को ये डील फाइनल की है.

‘पठान’ की ओटीटी रिलीज 
शाहरुख की फिल्म 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. ओटीटी पर ‘पठान’ कब रिलीज होगी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है. लेकिन अमेजन प्राइम की डील से जुड़ी रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में ‘पठान’ ओटीटी पर रिलीज हो सकती है.

शाहरुख खान की ‘पठान’ को लेकर विवाद भी तूल पकड़ चुके हैं. फिल्म के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ था और इसे धार्मिक भावना आहत करने वाला बताया जा रहा था. सोशल मीडिया पर इसी विवाद के चलते ‘पठान’ ट्रोल भी हुई. लेकिन माहौल में नजर आ रहा है कि फिल्म को लेकर जनता की एक्साइटमेंट इतनी है कि ऐसे विवादों से इसकी धमाकेदार रिलीज पर शायद ही कोई असर पड़े.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...