14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedमलयालम इंडस्ट्री यौन शोषण केस: 17 इस्तीफों पर बोलीं पार्वती- जवाबदेही का...

मलयालम इंडस्ट्री यौन शोषण केस: 17 इस्तीफों पर बोलीं पार्वती- जवाबदेही का वक्त आया तो बच निकले

Published on

नई दिल्ली ,

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के हालात पर बनी हेमा कमिटी की रिपोर्ट ने सभी को शॉक कर दिया है. इस रिपोर्ट के बाद और भी एक्ट्रेसेज अपने साथ हुई सेक्सुअल हैरेसमेंट की घटनाएं शेयर कर रही हैं और मलयालम इंडस्ट्री सवालों के घेरे में आ गई है. इस बीच एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के प्रेजिडेंट, सीनियर एक्टर मोहनलाल और पूरी एसोसिएशन ने सामूहिक तौर पर इस्तीफा भी दे दिया. साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस पार्वती ने अब मोहनलाल और AMMA के इस्तीफे पर सवाल उठाए हैं और इस कदम को ‘कायरतापूर्ण’ बताया है.

पार्वती ने की AMMA के इस्तीफे की आलोचना
मलयालम सिनेमा में इस समय महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठाने में वुमन इन सिनेमा कलेक्टिव (WCC) का बड़ा रोल है, जिसकी रिक्वेस्ट पर केरल सरकार ने हेमा कमिटी का गठन किया था. WCC की फाउंडिंग मेंबर पार्वती ने अब कहा है कि AMMA का इस्तीफा, ‘जवाबदेही से भागने की एक कोशिश है’.

जर्नलिस्ट बरखा दत्त से बात करते हुए पार्वती ने कहा, ‘मैंने जब ये सामूहिक इस्तीफे की खबर सुनी तो मेरा पहला रिएक्शन था- ‘कितना कायरतापूर्ण है ये’. ये उनकी कितनी कायरतापूर्ण हरकत है कि मीडिया के सामने जवाबदेही के समय वो अपने पदों से हट गए. ये झट से बच निकलने का तरीका है. इसकी वजह से सारी जिम्मेदारी फिर से महिलाओं पर आ गई है कि वे इस मुद्दे और बहस को आगे बढ़ाएं. ये कितना शानदार होता अगर वो कम से कम राज्य सरकार और बाकी पक्षों के साथ, इस मुद्दे पर कोई रास्ता निकालने का इरादा दिखाते.’

AMMA कमिटी और केरल सरकार पर भड़कीं पार्वती
पार्वती ने AMMA के इस्तीफे को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए और अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा, ‘ये वही एग्जीक्यूटिव कमिटी है जिसने 2017 के सेक्सुअल असॉल्ट केस के मुख्य आरोपी का वापस अपने बीच स्वागत किया था, जब केस चल रहा था. ये वही एग्जीक्यूटिव कमिटी है, जिसने दावा किया कि ऐसी कोई चीज (इंडस्ट्री में सेक्सुअल हैरेसमेंट) होती ही नहीं, जबतक इनके खुद के खिलाफ आरोप नहीं लगे. और सरकार की तरफ से ये बहुत गैरजिम्मेदारी भरी चीज थी कि ऐसे बयान आए, जैसे- ‘अगर महिलाओं को शिकायत है तो उन्हें सिर्फ एक FIR करवानी चाहिए और नाम बताने चाहिए.”

पार्वती ने कहा कि इस तरह के बयान फिर से महिलाओं पर ही ये जिम्मेदारी डाल देते हैं कि महिलाएं ही नाम उजागर करें, (आरोपियों को) शर्मिंदा करें और इसके बाद जो हो खुद झेलें.

पार्वती ने आगे कहा, ‘मेरा सवाल हमेशा ये रहा है कि आपने न्याय का ऐसा क्या सबूत दिया है जो आप चाहते हैं कि हम ही नाम सामने लाएं और शर्मिंदा करें? इसके बाद हमारे साथ क्या होगा… हमारे करियर, जिंदगियों, कानूनी फीस और मेंटल हेल्थ इशू का क्या होगा? किसी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता. क्यों बार-बार इसकी जिम्मेदारी महिलाओं पर ही डाल दी जाती है कि हम उन समस्याओं से डील करें जो हमारी वजह से नहीं पैदा हुई हैं?’

बता दें, मलयालम इंडस्ट्री में मची उथल-पुथल के बीच, मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के प्रेजिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे ने सभी को शॉक कर दिया था. इस एसोसिएशन में मोहनलाल के साथ 17 सदस्यों की एक एग्जीक्यूटिव कमिटी भी थी और सभी ने सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे दिया. हाल ही में मलयालम इंडस्ट्री के जिन पुरुषों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे हैं उनमें से कुछ AMMA के सदस्य भी थे.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...