19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमलेशिया की एयरलाइन कंपनी ने भारत को कहा 'टाटा', आठ साल पहले...

मलेशिया की एयरलाइन कंपनी ने भारत को कहा ‘टाटा’, आठ साल पहले मारी थी एंट्री

Published on

नई दिल्ली

मलेशिया की एयरलाइन एयरएशिया ने भारत को टाटा कह दिया है। कंपनी ने एयरएशिया इंडिया में अपनी शेष 16.33 फीसदी हिस्सेदारी एयर इंडिया को बेचने के लिए एक करार किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में यह जानकारी दी। एयरएशिया इंडिया ने जून, 2014 में भारत में उड़ानें शुरू की थीं। यह टाटा ग्रुप और एयरएशिया का जॉइंट वेंचर था। एयरएशिया ग्रुप की भारत में आठ साल की यात्रा काफी मुश्किल रही। उसका घाटा लगातार बढ़ रहा था। आखिरकार कंपनी ने अपनी बचीखुची हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की अगुवाई वाली एयर इंडिया को 155.64 करोड़ रुपये में बेचने का फैसला किया है। इससे उसे न कोई घाटा होगा और न ही कोई फायदा।

एयरएशिया इंडिया में अभी टाटा संस की 83.67 प्रतिशत हिस्सेदारी और एयर एशिया इन्वेस्टमेंट की 16.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इस साल जून में एयर इंडिया को एयरएशिया इंडिया की पूरी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी थी। इस बीच एयर इंडिया ने एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को मर्ज करके एक लो-कॉस्ट एयरलाइन बनाने का प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि इस प्रोसेस के पूरा होने में एक साल का समय लग सकता है। इसके लिए एक वर्किंग ग्रुप बनाया गया है जिसमें एयरएशिया इंडिया के सीईओ सुनील भास्करन और एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह शामिल हैं।

मुश्किल सफर
एयरएशिया इंडिया ने 12 जून 2014 को अपनी पहली फ्लाइट ऑपरेट की थी। लेकिन इसे लगातार घाटा हो रहा था। फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी का घाटा 42 फीसदी बढ़करर 2178 करोड़ रुपये पहुंच गया था। कंपनी के लिए भारत में सफर आसान नहीं रहा। 2018 में उसने अपने पूर्व सीईओ मिट्टू चंडालिया को खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की थी। उन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप थे। वह शुरुआत से अप्रैल 2016 तक कंपनी के सीईओ रहे।

2018 में सीबीआई ने एयरएशिया के ग्रुप सीईओ टोनी फर्नाडिस और दूसरे अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन पर सरकारी नीतियों को प्रभावित करने के आरोप थे। वे भ्रष्ट तरीके से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लाइसेंस हासिल करना चाहते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि एयरएशिया इंडिया आज तक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स शुरू नहीं कर पाई जबकि उसके बेड़े में 28 विमान हैं। इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी कंपनियों से कड़ी चुनौती के कारण कंपनी कभी भी प्रॉफिट में नहीं आ पाई।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...