13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedमालद्वीव बॉयकॉट: Online ट्रैवल पोर्टल रद्द कर रहे मालद्वीव फ्लाइट बुकिंग और...

मालद्वीव बॉयकॉट: Online ट्रैवल पोर्टल रद्द कर रहे मालद्वीव फ्लाइट बुकिंग और होटल

Published on

मालद्वीप के मंत्रियों ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे भारतीय ऑनलाइन पोर्टल कंपनी EaseMyTrip ने होटल और फ्लाइट बुकिंग को रद्द कर दिया। EaseMyTrip कंपनी के क-फाउंडर ने ट्रैवल सॉल्यूशन प्रोवाइडर की ओर से #ChaloLakshadweep कैंपेन शुरू किया है, जहां भारतीय टूरिस्ट को विजिट करने के लिए खास ऑफर दिए जा रहे हैं। मालद्वीप टूर पर रद्दी गई यात्राओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

मालद्वीप के मंत्रियों की तरफ से पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसके नुकसान मालद्वीप को उठाना पड़ रहा है। दरअसल पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद भारतीय ऑनलाइन पोर्टल की तरफ से होटल और फ्लाइट बुकिंग को रद्द किया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल कंपनी EaseMyTrip का नाम शामिल है।

EaseMyTrip कंपनी के क-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऐलान किया है कि उनकी तरफ से सभी फ्लाइट और होटल बुकिंग को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि “हमाने राष्ट्र के साथ एकजुटता दिखाते हुए @EaseMyTrip ने मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग रद्द कर दी हैं।

पिट्टी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि लक्षद्वीप का पानी और समुद्र तट मालदीव और सेशेल्स जितने शानदार है। हम @EaseMyTrip पर लक्ष्यद्वीप पर विजिट करने के लिए खास ऑफर दे रहे हैं, जहां हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दौरा किया है।

मालद्वीप को होगा भारी नुकसान
मालद्वीव और भारत के बीच जारी तनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड चल निकला है। इसके बाद कई सारे भारतीय टूरिस्ट ने मालद्वीप पर यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने कहा बॉयकॉट मालद्वीव का सबसे ज्यादा असर अगले 20 से 25 दिनों में दिखेगा। इंडियन एसोशिएशन ऑफ टूर ऑपरेशन्स के प्रेसिडेंट राजीव मेहरा ने कहा कि जिन्होंने मालद्वीप टूर का पेमेंट कर दिया है, वो इसे रद्द नहीं कर रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में नई बुकिंग ना करने की सलाह दी है।

भारत से मालद्वीव जाने पार टूरिस्ट
मालद्वीप भारतीयों का पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस रहा है, जहां दिसंबर 2023 में सबसे ज्यादा लोगों ने विजिट किया है। इसमें इंडिया से सबसे ज्यादा 2,09,198 टूरिस्ट मालद्वीव गए। इसके बाद 2,09,146 के साथ रूस और 1,87,118 के साथ चीन का स्थान आता है। पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद को सस्पेंड कर दिया गया है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...