8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedशादी के लिए घोड़ी चढ़े 'मामाजी' परितोष त्रिपाठी, बाराती बन जमकर नाचे...

शादी के लिए घोड़ी चढ़े ‘मामाजी’ परितोष त्रिपाठी, बाराती बन जमकर नाचे पंकज त्रिपाठी

Published on

‘मामाजी’ के नाम से टीवी की दुनिया में मशहूर एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी घोड़ी चढ़ चुके हैं। उनकी फाइनली शादी हो गई है। उत्तराखंड की वादियों में उन्होंने ब्याह रचा लिया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले परितोष ने पिथौड़ागढ़ की मीनाक्षी से सात फेरे लिए हैं। उनकी बारात के दौरान की झलकियां सामने आई हैं, जिसमें पंकज त्रिपाठी भी ठुमकते दिखाई दे रहे हैं।

पपाराजी विरल भयानी ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें परितोष त्रिपाठी घोड़ी पर सवार हैं। सिर पर सहरा बांधे और शेरवानी पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके बारात में शामिल दोस्त-यार जमकर भांगड़ा कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी भी सहरा में खूब जंच रहे हैं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरक रहे हैं। एक्टर मामाजी की शादी में खुश नजर आ रहे हैं और दिल खोलकर डांस कर रहे हैं। हालांकि कोई स्टेप नहीं कर रहे। बस जैसे मन कर रहा, वैसे हाथ-पैर मार रहे हैं और जनता भी उन्हें पसंद कर रही है। जमकर प्यार लुटा रही है।

परितोष त्रिपाठी की हल्दी में पहुंचे सेलेब्स
बता दें कि इसके पहले परितोष त्रिपाठी की हल्दी हुई थी। उसका भी वीडियो सामने आया था। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स पहुंचे थे। ऋत्विक धनजानी का भी हल्दी के दौरान कॉमेडियन संग मस्ती करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। पंकज त्रिपाठी की पत्नी संग दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए तस्वीर सामने आई थी। परितोष त्रिपाठी ने भी इंस्टाग्राम पर प्री-वेडिंग रिचुअल्स की फोटो शेयर की थी, जिसके बाद सभी ने उनको बधाई दी थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...