16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedमानसी घोष बनीं 'इंडियन आइडल 15' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिले...

मानसी घोष बनीं ‘इंडियन आइडल 15’ की विनर, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख रुपये और नई कार

Published on

‘इंडियन आइडल 15’ का ग्रैंड फिनाले हो चुका है, और मानसी घोष इस सीजन की विनर बनी हैं। अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दर्शकों के दिलों पर छाईं मानसी को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला। इसके साथ ही उन्हें एक नई चमचमाती कार भी मिली है। विनर बनने पर मानसी घोष की खुशी का ठिकाना नहीं है।सोशल मीडिया पर भी काफी कमेंट्स आ रहे हैं। ‘इंडियन आइडल’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने भी मानसी घोष को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया।

मानसी घोष बनीं विनर, शो का ऑफिशियल पोस्ट
इसमें तारीफ करते हुए लिखा, ”इंडियन आइडल सीजन 15′ जीतने पर मानसी घोष को बहुत-बहुत बधाई। क्या आवाज है, क्या सफर है। वाकई आप इसकी हकदार हैं। आपने हर परफॉर्मेंस को यादगार बना दिया।’ इस सीजन को श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह ने जज किया।

‘इंडियन आइडल 15’ में टॉप-3 में पहुंचे थे ये सिंगर्स
‘इंडियन आइडल 15’ में जो टॉप फाइनलिस्ट थे, वो थे- स्नेहा शंकर, सुभाजीत चक्रवर्ती, चैतन्य देवधे (मौली), प्रियांग्शु दत्ता और मानसी घोष। इनमें से स्नेहा, मानसी और सुभाजीत ने टॉप-3 फाइनलिस्ट में जगह बनाई। जहां मानसी विनर बनीं, वहीं, स्नेहा शंकर सेकंड रनर अप रहीं। उन्होंने 5 लाख रुपये जीते। स्नेहा को टी-सीरीज के भूषण कुमार पहले ही रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट दे चुके हैं।

‘सुपर सिंगर 3’ की फर्स्ट रनर-अप रही थीं मानसी घोष
मालूम हो कि मानसी घोष इससे पहले सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपर सिंगर’ के तीसरे सीजन का भी हिस्सा थीं। उसमें वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं। मानसी ने पूरे सीजन में अपनी खूबसूरत आवाज और सुरों से जनता ही नहीं, बल्कि दर्शकों का भी दिल जीत लिया था।

 

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...