17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमार्क जकरबर्ग को भारत में तगड़ा झटका, फेसबुक के इंडिया चीफ ने...

मार्क जकरबर्ग को भारत में तगड़ा झटका, फेसबुक के इंडिया चीफ ने दिया रिजाइन, Snap से जुड़ेंगे

Published on

नई दिल्ली

खराब दौर से गुजर रहे फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग को भारत में तगड़ा झटका लगा है। कंपनी के भारत में चीफ अजित मोहन ने पद छोड़ दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारत में कंपनी के डायरेक्टर और हेड ऑफ पार्टनरशिप्स मनीष चोपड़ा फिलहाल उनका काम देखेंगे। सूत्रों की मानें तो अजित मोहन फेसबुक की प्रतिद्वंद्वी सोशल नेटवर्किंग कंपनी Snap से जुड़ने जा रहे हैं। मोहन 2019 में मेटा (तब फेसबुक) से जुड़े थे। वह कंपनी के इंडिया बिजनस के वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। उनकी की लीडरशिप में मेटा की एप्स फैमिली ने भारत में 20 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स जोड़े। फेसबुक में आने से पहले वह हॉटस्टार में थे।

मोहन ऐसे समय Snap से जुड़ने जा रहे हैं जब कंपनी का फोटो शेयरिंग एप्लिकेशन स्नैप भारत में रेवेन्यू बढ़ाने की कोशिश में है। कंपनी के एक तिहाई एक्टिव यूजर्स भारत में हैं। ईटी ने मंगलवार को रिपोर्ट दी थी कि स्नैप टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहती है। मोहन की लीडरशिप में मेटा के एप्स ने 20 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स जोड़े। कंपनी के पोर्टफोलियो में फेसबुक के अलावा वाट्सऐप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) और मैंसेजर (Messenger) शामिल हैं।

फेसबुक की स्थिति हुई खराब
2019 में मेटा से जुड़ने से पहले मोहन हॉटस्टार में थे। हॉटस्टार को देश का लीडिंग वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बनाने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। वह मैकेंजी के न्यूयॉर्क ऑफिस में रह चुके हैं जहां उन्हें दुनियाभर की मीडिया कंपनियों के साथ काम करने का मौका मिला। मेटा यानी फेसबुक की स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। उसे टिकटॉक जैसे कई दूसरे प्लेटफॉर्म्स से कड़ी चुनौती मिल रही है। इस कारण उसका एड रेवेन्यू भी प्रभावित हुआ है। जकरबर्ग की नेटवर्थ में भी काफी गिरावट आई है और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे से 29वें नंबर पर फिसल गए हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...