11 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedआरबीआई के फैसले से बिगड़ा बाजार का मूड... इन 5 शेयरों ने...

आरबीआई के फैसले से बिगड़ा बाजार का मूड… इन 5 शेयरों ने डुबोया पैसा

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती तेजी से क्या फिसला, फिसलता ही चला गया. मार्केट बंद होने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 700 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 200 अंक से ज्यादा टूटकर क्लोज हुआ. स्टॉक मार्केट में ये गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान करने के बाद देखने को मिली. गौरतलब है कि आरबीआई ने इस बार भी रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है.

Repo Rate 6.5% पर स्थिर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास  ने गुरुवार को सुबह 10 बजे MPC Meeting में लिए गए फैसलों के बारे में बताया. इस बीच उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल छह सदस्यों में से 5 रेपो रेट में कोई भी बदलाव ना किए जाने के पक्ष में थे. यानी रेपो रेट 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा गया है. Repo Rate में आखिरी बाद बढ़ोतरी फरवरी 2023 में देखने को मिली थी.

सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा फिसला
आरबीआई के रेपो रेट (RBI Repo Rate) को लेकर लिए गए फैसले के ऐलान से पहले शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की थी. बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) 209.53 अंक या 0.29 फीसदी की उछाल के साथ 72,361.53 पर ओपन हुआ था और MPC नतीजे घोषित होने के कुछ ही मिनटों में ये 500 अंक से ज्यादा गिर गया. ये गिरावट बाजार में कारोबार खत्म होने तक जारी रही. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 723.57 अंक या 1 फीसदी की गिरावट के साथ 71,428.43 के लेवल पर बंद हुआ.

निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट
एनएसई के निफ्टी (NSE Nifty) में भी सेंसेक्स की तरह ही बिखराव नजर आया. निफ्टी ने Stock Market की शुरुआत के साथ 60.30 अंक या 0.27 फीसदी उछलकर 21,990.80 पर खुला था. लेकिन आरबीआई के ऐलान के बाद इसमें गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो मार्केट बंद होने तक चला. शेयर बाजार में कारोबार खत्म होने पर 212.55 अंक की गिरावट के साथ 21,717.95 के लेवल पर क्लोज हुआ.

इन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
शेयर बाजार में गिरावट के बीच निवेशकों का घाटा कराने वाले शेयरों का जिक्र करें तो गुरुवार को BSE पर ITC Ltd का शेयर सबसे ज्यादा 4.04 फीसदी टूटा. वहीं कोटक बैंक के स्टॉक (Kotak Bank Share) में 3.53 फीसदी की गिरावट आई. इसके अलावा तीसरा गिरावट वाला शेयर ICICI Bank Stock रहा, इसका दाम 3.34 फीसदी तक घट गया. चौथा शेयर Nestle India का रहा, जो 3.02 फीसदी टूटा, वहीं पांचवां सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर Axis Bank का शेयर रहा, ये 2.95 फीसदी तक फिसल गया.

इसके विपरीत SBI और PowerGrid के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल आया और ये क्रमश: 3.54% और 3.08% की उछाल के साथ बंद हुए. इसके अलावा TCS, HCL Tech, Bharti Airtel, Reliance, SunPharma और NTPC के शेयर लाभ में रहे. बाजार बंद होने पर सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर लाल निशान पर क्लोज हुए. इसके अलावा LIC Share में भी जोरदार देती दर्ज की गई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...