19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedमर्सिडीज की डेटा चिप खोलेगी मिस्त्री की मौत का राज, एनालिसिस के...

मर्सिडीज की डेटा चिप खोलेगी मिस्त्री की मौत का राज, एनालिसिस के लिए भेजा जर्मनी

Published on

मुंबई

पालघर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले साइरस मिस्त्री की मौत का राज उनकी कार के डेटा चिप से खुलेगा। पुलिस ने इस मर्सिडीज बेंज एसयूवी कार की इस डेटा चिप को एनालिसिस के लिए जर्मनी भेज दिया है। गौरतलब है कि पालघर में हुए इस हादसे में साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। वहीं डॉक्टर अनाहिता पंडोले और डेरियस पंडोले गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। यह हादसा रविवार दोपहर सूर्या नदी के ओवरब्रिज पर उस वक्त हुआ था जब साइरस मिस्त्री अपनी एसयूवी से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।

कंपनी के अधिकारियों ने निकाली चिप
पालघर पुलिस के मुताबिक कार निर्माता मर्सिडीज बेंच के अधिकारी सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने यहां पर क्षत-विक्षत कार से इलेक्ट्रानिक चिप निकाली। पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि यह चिप वाहन का पूरा डाटा रिकॉर्ड करती है। अब इस चिप को एनालिसिस के लिए जर्मनी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत तक इससे जुड़ी रिपोर्ट आ जाएगी।

एसपी ने यह दिया जवाब
पालघर एसपी ने बताया कि हमारे पार कार कंपनी के अधिकारियों के लिए कुछ सवाल थे। हम उन्हें यह सवाल देना चाहते थे और उसका स्पेसिफिक जवाब चाहते थे। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि उनके पास इस तरह की एनालिसिस के लिए डिफाल्ट पैरामीटर्स हैं। इस एनालिसिस के बाद न सिर्फ इन सवालों के जवाब बल्कि इससे भी ज्यादा जानकारी सामने आएगी। इसके बाद हम सभी ने तय किया कि इस एनालिसिस रिपोर्ट का इंतजार करना ही ज्यादा बेहतर होगा। एसपी पाटिल ने बताया कि इस रिपोर्ट के आने के बाद हमें और बेहतर तरीक से जांच में मदद मिलेगी।

यह हैं पैरामीटर्स
मर्सिडीज कंपनी के अधिकारियों ने जिन पैरामीटर्स की बात कही है, उनमें टायर प्रेशर, स्पीड, किसी तरह की खराबी, स्टीयरिंग व्हील की कंडीशन, वाहन की गति, सीट बेल्ट की हालत और एयरबैग्स की फंक्शनिंग शामिल है। पुलिस अधिकारियों की जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद कार के सात एयरबैग्स में से केवल तीन ही खुले थे। एसपी पाटिल ने बताया कि हादसे के बाद जब हमने कार का निरीक्षण किया तो वहां सामने आया कि सामने की तरफ लगे दोनों एयरबैग पूरी तरह खुल गए थे। जबकि तीसरा एयरबैग जो साइरस मिस्त्री के ऊपर था, वह पूरी तरह से नहीं खुला था। वहीं फ्रंट सीट के पीछे लगे दोनों एयरबैग बिल्कुल नहीं खुले। बताया जा रहा है कि अगर यह दोनों एयरबैग खुल गए होते तो मिस्त्री और जहांगीर की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस यह जानने के लिए उत्सुक है आखिर यह दोनों बैग क्यों नहीं खुले।

पहुंचे थे छह सदस्य
पुणे स्थित मर्सिडीज बेंज की ऑफिस से सोमवार को छह सदस्यीय टीम ने घटनास्थल और क्षतिग्रस्त कार का मुआयना किया था। वहीं आरटीओ और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी घटनास्थल का मुआयना कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि अब उनकी जांच एनालिसिस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे बढ़ेगी। वहीं आरटीओ, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट और चश्मदीद की गवाही जांच टीम द्वारा दर्ज की जा चुकी है।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...