16.7 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसमुद्र के नीचे बिछीं केबल में नई जान फूकेंगी मेटा, बेहतर होगी...

समुद्र के नीचे बिछीं केबल में नई जान फूकेंगी मेटा, बेहतर होगी इं‍टरनेट कनेक्टिविटी, भारत को मिलेगा फायदा

Published on

फेसबुक और इंस्टाग्राम के मालिकाना हक वाले मेटा ने एक बड़ी डील का ऐलान किया है। यह डील भारत और अमेरिका के बीच इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। यह एक मल्टी बिलियन डॉलर डील है, जिसमें कई साल तक निवेश किया जाएगा। इस निवेश के तहत अंडर वॉटर केबल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं, जहां उनकी मुलाकात अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से हुई है। इस दौरे के बीच मेटा की तरफ से इस अहम डील के बारे में बताया गया है।

5 महाद्वीप के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोजेक्ट करीब 50 हजार किमी. तक फैला रहेगा, जिसमें 5 महाद्वीप के बीच इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा। यह ग्लोबल डिजिटल हाईवे की तरह काम करेगा। कुछ लोगों का सवाल होगा कि आखिर अंडर वॉटर केबल प्रोजेक्ट क्या है? आइए जानते हैं।

क्‍या है अंडरवॉटर केबल प्रोजेक्‍ट
पूरी दुनिया अंडर वॉटर केबल से कनेक्ट है। यह केबल समुद्र के नीचे बिछी होती है, जिससे दुनियाभर में इंटरनेट पहुंचता है। आसान भाषा में समझाएं तो आप और हम जिस इंटरनेट का इस्‍तेमाल करते हैं, उसका मुख्‍य सोर्स अंडरवॉटर केबल है। हर जगह केबल से इंटरनेट पहुंचाया जाता है। उसके बाद उसे टावर की मदद से घरों, ऑफ‍िसों तक पहुंचाया जाता है। वैसे इन दिनों सैटेलाइट इंटरनेट का भी इस्तेमाल बढ़ा है। फ‍िर भी अभी इंटरनेट का मेन सोर्स केबल ही हैं।

मेंटीनेंस का कामकाज देखेगा भारत
भारत इन अंडर केबल के मेंटीनेंस, रिपेयर और फाइनेंसिंग का कामकाज हिंद महासागर में देखेगा। इसके लिए विश्वसनीय वेंडर की जरूरत होती है। यही वजह है कि भारत और मेटा इस डील के लिए साथ आए हैं।

ऐप्‍स की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
यह ऐलान पीएम मोदी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान हुआ। पीएम मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से भी मुलाकात की है। मेटा की तरफ से भारत में बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है। दरअसल, भारत दुनिया का एक एक बड़ा मार्केट है। नए प्रोजेक्ट में कई अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। यह 5 महाद्वीपों को जोड़गा। प्रोजेक्ट 50 हजार किलोमीटर तक फैला होगा। इस प्रोजेक्ट की वजह से ऐप्स और अन्‍य इंटरनेट सर्विस को पहले से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...