5 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedनाबालिग लड़के को अगवा कर बनाया अप्राकृतिक संबंध, वारदात के एक साल...

नाबालिग लड़के को अगवा कर बनाया अप्राकृतिक संबंध, वारदात के एक साल बाद अपराधी को उम्रकैद

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी 2023 में 12 वर्षीय लड़के का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने कहा कि इस अपराध ने मानवीय गरिमा के मूल्यों का उल्लंघन किया है. ऐसे अपराधी को समाज से हमेशा के लिए निकाल दिया जाना चाहिए.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बबीता पुनिया 47 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ सजा की अवधि पर बहस सुन रही थीं. 16 अप्रैल को दिए गए अपने आदेश में अदालत ने कहा, “दोषी द्वारा किया गया अपराध न केवल गंभीर और जघन्य था, बल्कि भयावह भी था. उसने मानवीय गरिमा, सुरक्षा और संरक्षा के मूल्यों का उल्लंघन किया था.”

न्यायाधीश ने कहा कि ऐसे अपराधी को समाज से उसे हमेशा के लिए निकालने की मांग उचित है, क्योंकि यदि उसे समाज में वापस आने दिया गया, तो वह समाज के लिए खतरा बन सकता है. अदालत ने उसे आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई, जिसका मतलब है कि उसे अपने प्राकृतिक जीवन के शेष समय तक जेल में रहना होगा.

एएसजे पुनिया ने नीति निर्माताओं से बलात्कार के मामलों में वृद्धि के लिए स्थायी समाधान खोजने के लिए सामाजिक-मनोवैज्ञानिक कारकों पर विचार करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “जब तक हमारे समाज से बलात्कार को खत्म करने की मजबूत रणनीति नहीं बनती, तब तक हम यौन अपराधों के कारणों का नहीं, बल्कि लक्षणों का इलाज करना जारी रखेंगे.”

उन्होंने दोषी की नरमी की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि बच्चे ने दर्द में चिल्लाने पर पिटाई के बारे में बयान दिया था. उन्होंने कहा, “जिस शख्स ने बच्चे पर दया तक नहीं दिखाई, वो अदालत की सहानुभूति का हकदार नहीं है.” अपराधी अपने परिवार के लिए एकमात्र कमाने वाला है, इस आधार पर नरमी की याचिका को भी खारिज कर दिया गया.

एएसजे ने कहा, “मैं उसकी सजा कम करने की दलील से सहमत नहीं हूं. उसे पता होना चाहिए कि अपराध करके वो अपने परिवार को खतरे में डाल देगा. इसलिए यह तथ्य कि वह कमाने वाला है, उसके पक्ष में कोई कम करने वाली परिस्थिति नहीं मानी जा सकती. दोषी की निरक्षरता को सोडोमी मामलों में कम करने वाला कारक नहीं माना जा सकता.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...