10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली के वसंत कुंज में घरेलू काम करने वाली नाबालिग लड़की की...

दिल्ली के वसंत कुंज में घरेलू काम करने वाली नाबालिग लड़की की मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

Published on

नई दिल्ली,

नई दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में फांसी पर लटका मिला. एजेंसी के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम की है. जब लड़की काफी देर तक नहीं दिखी तो बाथरूम का दरवाजा खोला गया, जहां उसकी लाश मिली.

एजेंसी के अनुसार, मृतक लड़की उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली थी. वह बीते डेढ़ महीने से दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक फैमिली में घरेलू कामगार के रूप में काम कर रही थी.

बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह रोजाना की तरह काम पर पहुंची थी. उसी दिन दोपहर 4 बजे उसने घर के मालिक 39 वर्षीय दीपक काम से लौटे तो लड़की ने गेट खोला. इसके बाद दीपक, उसकी पत्नी और बच्चे आराम करने चले गए.

करीब शाम 6 बजे घर में खाना पकाने वाला कुक घर पहुंचा और डोरबेल बजाई. जब लड़की ने दरवाजा नहीं खोला तो दीपक की पत्नी ने उठकर दरवाजा खोला, लेकिन घर में लड़की कहीं नजर नहीं आई. काफी तलाश के बाद जब बाथरूम का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन तब भी कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद चाबी से गेट खोला गया. अंदर का नजारा देख होश उड़ गए. लड़की का शव शावर पाइप से लटका था.

इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तुरंत सफदरजंग अस्पताल भेजा, जहां प्रारंभिक जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है.

मृतक लड़की की उम्र को लेकर विवाद हो गया. उसके माता-पिता का कहना है कि वह 17 साल की थी, जबकि जहां काम करती थी, उस परिवार का दावा है कि लड़की 19-20 साल की थी. हालांकि, प्राथमिक मेडिकल जांच में पता चला कि लड़की की उम्र महज 14 साल थी, जो कि चाइल्ड लेबर (बाल श्रम) के कानूनों के तहत अपराध की श्रेणी में आता है.

वसंत कुंज साउथ थाने की पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या यह आत्महत्या है या फिर मामला कुछ और है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के बाद ही मौत के कारणों का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा. वहीं लड़की के परिवार ने इस मौत को संदिग्ध बताया है और न्याय की मांग की है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...