6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedग्रेब्रिएल के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, टॉप-5 में नहीं पहुंच...

ग्रेब्रिएल के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, टॉप-5 में नहीं पहुंच पाईं भारत की दिविता

Published on

नई दिल्ली,

71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ, यहां मिस यूनिवर्स 2022 ब्यूटी पेजेंट का ऐलान किया गया और यह खिताब अमेरिका की आर बॉने ग्रेब्रिएल (R’bonney Gabriel) ने जीता है. दुनियाभर की 84 कंटेस्टेंट्स को मात देते हुए आर बॉनी ग्रेब्रिएल ने यह ताज अपने नाम किया.. इस दौरान पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने उन्हें यह ताज पहनाया. बता दें कि टॉप 3 कन्टेस्टेंट की इस लिस्ट में वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन, यूएस की आर बॉनी ग्रेब्रिएल और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज को जगह मिली थी. वहीं भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता राय ने टॉप 16 में तो अपनी जगह बनाई लेकिन टॉप 5 में बाहर हो गईं.

 कौन है आर बॉनी ग्रेब्रिएल
मिस यूनिवर्स 2022 चुनी गई आर बॉनी ग्रेब्रिएल अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास की रहने वाली हैं और पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं.ग्रेब्रिएल की मां अमेरिकी हैं और उनके पिता फ़िलीपीन्स के हैं.

नए ताज में क्या है खास
इस साल मिस यूनिवर्स को एक नया ताज पहनाया जाएगा. इस नए ताज को फेमस लग्जरी ज्वेलर Mouawad ने डिजाइन किया है. इस ताज की कीमत लगभग 46 करोड़ रुपए है. और इसमें हीरे और नीलम जड़े हुए हैं. इसके अलावा इस ताज में पेर शेप का बड़ा का नीलम भी लगा है जिसके चारों तरफ हीरे जड़े हुए हैं. इस पूरे ताज में कुल 993 स्टोन लगे हैं. जिसें 110.83 कैरेट नीलम और 48.24 कैरेट सफेद डायमेंड हैं. ताज के सबसे ऊपर लगा रॉयल ब्लू कलर का नीलम 45.14 कैरेट का है.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...