6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized‘मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं…देश नहीं!’, नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम...

‘मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं…देश नहीं!’, नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम हमले को बताया प्रोपेगेंडा, अब पाकिस्तान में शेयर हो रहे ट्वीट

Published on

नई दिल्ली

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर मोदी सरकार से आए दिन सवाल करती हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के लिए भी वो लगातार सरकार पर निशाना साध रहा हैं। उन्होंन सरकार के खिलाफ इतने ट्वीट किए कि पाकिस्तान में भी उन्हें शेयर किया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने नेहा सिंह राठौर को देशद्रोही तक कह दिया है। मगर नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो के जरिए फिर पीएम मोदी को सवालों के घेरे में खड़ा करने की कोशिश की है।

नेहा ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “मोदी जी से सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं…देश नहीं! मेरा देशप्रेम मुझे देश के लिए सवाल पूछना सिखाता है और सवाल पूछने का अधिकार मुझे देश का संविधान देता है। जय हिन्द…जय भारत!” अपनी वीडियो में नेहा कहती नजर आ रही हैं, “100% सही है कि मैं मोदी जी से सवाल करती हूं और उनकी आलोचना करती हूं। जब तक मोदी जी देश के प्रधानमंत्री रहेंगे मैं तब तक उनसे सवाल पूछती रहूंगी और उनकी आलोचना करती रहूंगी। मैं उनसे सवाल क्यों ना पूछूं, मैं उनकी आलोचना भी क्यों ना करूं? सत्ता में बैठे हैं तो सवाल तो होंगे ही, आलोचना भी होगी…..”

पूछे कई सवाल
नेहा सिंह राठौर ने अपने वीडियो में पूछा कि 2000 पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पहलगाम में क्या व्यवस्था थी, घायल लोगों को तुरंत एम्बुलेंस क्यों नहीं मिली? इसी के साथ नेहा सिंह राठौर ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के वक्त हुए इंतजाम के बारे में भी पूछा। उन्होंने पीएम मोदी की बिहार रैली पर भी सवाल उठाए। नेहा के लंबे चौड़े वीडियो पर एक बार फिर लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है।

नेहा सिंह राठौर ने अपने एक वीडियो में कहा था कि पहलगाम हमले के पीछे का खुलासा करते हुए मोदी सरकार बिहार में वोट हासिल करने की कोशिश करेगी। अब उनके इस वीडियो को पाकिस्तान में शेयर किया जा रहा है। इस बात को लेकर नेहा की आलोचना हो रही है और लोग उन्हें देशद्रोही बता रहे हैं।

नेहा ने पाकिस्तान में शेयर हुए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फिर पीएम मोदी पर ही निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान के किसी ट्विटर हैंडल ने मेरा वीडियो शेयर कर दिया तो अंधभक्त मुझे देशद्रोही कहने लगे। लेकिन मोदी जी पाकिस्तान जाकर बिरयानी खा लेते हैं तब भी देशभक्त हैं। मैं ये बात बार-बार कहूंगी कि अगर बिहार चुनाव पहलगाम के मुद्दे पर हुआ तो बिहार के अपने मुद्दे साइड लाइन हो जाएंगे।” बता दें कि अक्षय कुमार ने पहलगाम अटैक पर गुस्सा निकाला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...